BCCI: आईपीएल 2025 के दौरान बीसीसीआई के ऑफिस से 6.52 लाख रुपए की जर्सी गायब हुई थी। जहां पर हर जर्सी की कीमत 2500 रुपए की थी। आईपीएल के बाद ये मामला बीसीसीआई के संज्ञान में आया। बोर्ड ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुआ। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जिसके बाद जर्सी की चोरी करने वाला भी गिरफ्तार हो गया है। इस मामले ने बीसीसीआई में मौजूद सभी को चौंका दिया है।
बीसीसीआई की ऑफिस में चोरी करने वाला गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की ऑफिस में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि वानखेड़े स्टेडियम का सिक्योरिटी मैनेजर था। इस मैनेजर का नाम फारूक असलम खान है, जोकि मुंबई के मीरा रोड का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने असलम को अब गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असलम खान ने चर्चगेट में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद बीसीसीआई ऑफिस के एक स्टोर रूम से आईपीएल जर्सियों का पूरा एक कार्टन ही गायब कर दिया था। पुलिस के मुताबिक हर जर्सी की कीमत 2500 रुपए की थी, जिसके कारण कुल चोरी 6.5 लाख की हुई थी। 44 साल के असलम खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत FIR दर्ज हुआ है।
सीसीटीवी से हुआ मामले का खुलासा
महीने की शुरुआत में जब बीसीसीआई के अधिकारियों ने जर्सी के स्टॉक को चेक किया तो बड़ी गड़बड़ी नजर आई। जिससे बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें असलम खान 13 जून को स्टोर रूम से बड़ा बॉक्स ले जाते हुए देखा गया। जिसके कारण ही मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था। बाद में जांच में पता चला की असलम ने वो जर्सियां हरियाणा के एक डीलर को बेची थी। जहां पर असलम ने ऑफिसर के रिनोवेशन का बहाना बनाया था।
ये भी पढ़ें: WCL 2025: वो 5 खिलाड़ी जो भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कर सकते हैं बहिष्कार! एक ने तो सरेआम किया था ऐलान
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
9 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
59 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines