Venkatesh Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वनडे विश्वकप 2023 की तैयारियों में जुटी है और वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां उसे टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इस बीच आईपीएल से चमकने वाले केकेआर के स्टार आलराउंडर ने वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपनी बात रखी है।
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कहा है कि इस वक्त उनके दिमाग में ये बिल्कुल भी नहीं चल रहा है कि उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलना है और टीम में दोबारा वापसी करनी है। वेंकटेश के अनुसार, अगर ये चीज उनके दिमाग में रहेगी तो फिर उनके ऊपर एक्स्ट्रा प्रेशर आ जाएगा और वो अपने उस प्रोसेस पर कायम नहीं रह पाएंगे।
मैं बिल्कुल भी कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा
स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में वेंकटेश अय्यर ने कहा कि ‘मैं बिल्कुल भी कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं तब भारतीय टीम के लिए खेला जब इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा था। इसलिए मैं अभी भी उसी तरह से चीजों को रखना चाहता हूं। जितना ज्यादा दबाव मैं अपने ऊपर डालुंगा अपने प्रोसेस से उतना ही दूर होता जाउंगा।’
मुझे 100 प्रतिशतक क्रिकेटर बनना है
वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा कि ‘मेरे दिमाग में इस वक्त बस एक ही बात चल रही है कि मुझे 100 पर्सेंट फिट क्रिकेटर बनना है, जैसा मैं पहले था। मुझे अपनी पूरी कैपेसिटी के साथ बैटिंग और बॉलिंग करनी है। ये तब होगा जब मैं ज्यादा से ज्यादा डोमेस्टिक मुकाबले खेलूंगा। इसलिए मेरा फोकस इस वक्त एमपी की तरफ से खएलने पर है। जब मैं एक बार शीशे में खुद को देखकर ये कह सकूं कि मैं भारत की तरफ से खेलने के लिए तैयार हूं, तब इस बारे में सोचूंगा’
वेंकटेश अय्यर का क्रिकेट करियर
आईपीएल से पहचान बनाने वाले वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया कते लिए वनडे और टी20 खेला है। 2 वनडे में इस आलराउंडर ने 24 रन बनाए। वहीं 9 टी20 माचों में 133 रन बनाए और 5 विकेट निकाले। वह आईपीएल के 36 मैचों में 956 रन बना चुके हैं और गेंद से 3 विकेट भी ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines