हिंदी न्यूज़/खेल/वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन से मांगा था ये स्पेशल गिफ्ट, धमाकेदार पारी देखकर बन गए फैन
क्रिकेट
वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन से मांगा था ये स्पेशल गिफ्ट, धमाकेदार पारी देखकर बन गए फैन
Vaibhav Suryavanshi: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया को जिताया था. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. राजस्थान रॉयल्स में उनके साथ खेले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी अब संजू की धमाकेदार पारी के फैन बन गए हैं.
Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेलकर सेमीफाइनल में एंट्री पक्की कर दी. इस पारी के बाद सैमसन को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है. सैमसन के साथी खिलाड़ी भी उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं. जिसमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर सैमसन के लिए खास पोस्ट किया है. इसी के साथ उनके पुराने डिमांड की याद आ गई है.
वैभव सूर्यवंशी ने की संजू सैमसन की तारीफ
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की धमाकेदार पारी लंबे समय तक क्रिकेट फैंस को याद रहने वाली है. इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सैमसन की तारीफ करते हुए लिखा, ‘एक्स्ट्रा स्पेशल संजू भैया…’ आईपीएल 2025 के दौरान दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. जहां पर ही इन दोनों के बीच छोटे भाई और बड़े भाई वाला रिश्ता बन गया है. संजू सैमसन ने जब राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ा था. उस समय सूर्यवंशी ने उनके लिए प्यारा पोस्ट लिखा था. उनका कहना था कि भले ही अब आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलो…लेकिन बल्ला गिफ्ट में देना पड़ेगा. सूर्यवंशी सभी स्टार खिलाड़ियों से बल्ला मांगते हुए नजर आते हैं.
मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी डीवाई पाटिल टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की कैंप का हिस्सा थे. वैभव इस सीजन में भी बल्ले के साथ तहलका मचा कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं. वहीं बात करें संजू सैमसन की तो वो अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को सेमीफाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर भी वो इसी फॉर्म को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. टीम इंडिया के लिए ये बहुत ही बड़ा मुकाबला होने वाला है.