‘डमरू’ डिजाइन, बेलपत्र पैटर्न में त्रिशूल जैसी फ्लड लाइट्स; ये होंगी वाराणसी के क्रिकेट स्टेडियम की खासियतें

UP Varanasi International Cricket Stadium Specifications: देश को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनेगा और जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने जा रहे हैं। यह प्रदेश का तीसरा स्टेडियम होगा। इससे पहले लखनऊ और कानपुर में भी स्टेडियम हैं, लेकिन यह स्टेडियम उनसे काफी […]

---विज्ञापन---

UP Varanasi International Cricket Stadium Specifications: देश को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनेगा और जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने जा रहे हैं। यह प्रदेश का तीसरा स्टेडियम होगा। इससे पहले लखनऊ और कानपुर में भी स्टेडियम हैं, लेकिन यह स्टेडियम उनसे काफी अलग है।

सबसे खास बात यह है कि वाराणसी में बनने जा रहा स्टेडियम दुनिया का पहला स्टेडियम होगा, जो भगवान भोलेनाथ को समर्पित होगा, क्योंकि इसका डिजाइन शिव के डमरू जैसा है, जिसमें बेलपत्र के पैटर्न में त्रिशूल के जैसी फ्लड लाइट्स लगी होंगी। आइए हम आपको इस स्टेडियम के बारे में वह सब बताते हैं, जो आप जानना चाहते हैं…

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: हाथ मिलाने जा रहे थे जडेजा, वॉर्नर ने अचानक जड़ दिया थप्पड़! देखें वीडियो

  • वाराणसी के राजातालाब इलाके में गंजारी गांव में रिंग रोड पर करीब 30 एकड़ में स्टेडियम बनेगा।
  • स्टेडियम के बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार 120 करोड़ और BCCI 330 करोड़ खर्च करेगा।
  • करीब 450 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम का डिजाइन भगवान भोलेनाथ से प्रेरित है।
  • डिजाइन डमरू जैसा, छत अर्धचंद्राकार, त्रिशूल जैसी फ्लड लाइट्स, जिनका पैटर्न बेलपत्र जैसा होगा।
  • स्टेडियम में करीब 30 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है, वहीं सीढ़ियां घाट की सीढ़ियों जैसी होंगी।
  • दिसंबर 2025 तक स्टेडियम को पूरा करने का टारगेट है और इसमें 7 क्रिकेट पिच बनाई जाएंगी।

First published on: Sep 23, 2023 10:55 AM
End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें