ICC Player of the Month november 2023 : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के द्वारा आज नवंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ खिलाड़ी की घोषणा कर दी गई है। प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए मोहम्मद शमी, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड को नॉमिनेट किया गया था।
लेकिन अब मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़कर ट्रेविस हेड ने बाजी मारी है। बता दें, आईसीसी द्वारा ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। ट्रेविस हेड ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते अब उनको आईसीसी द्वारा ये खास तोहफा मिला है।
ये भी पढ़ें:- ICC ने दिया खास तोहफा, बांग्लादेश की खिलाड़ी पहली बार बनी Player of The Month
फाइनल मे खेली थी 130 रनों की पारी
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड अकेले भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े थे। जब तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने हेड को आउट किया तब तक वो ऑस्ट्रेलिया की झोली में जीत डाल चुके थे। फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड ने 130 रनों की पारी खेली थी। जिस अहमदाबाद की पिच पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने में दिक्कत हो रही थी, उसी पिच पर ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया था।
अक्टूबर 2023 में ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मंथ
वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र को भी आईसीसी द्वारा ये खास तोहफा मिला था। पहली बार वनडे विश्व कप खेले रचिन रवींद्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया। विश्व कप 2023 में उनके बल्ले से 3 शानदार शतक भी निकले थे। अपने पहले ही विश्व कप टूर्नामेंट में रचिन ने 500 से ज्यादा रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने रचिन रवींद्र को अक्टूबर 2023 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना था।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
36 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines