IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 5 अप्रैल को खेला गया आईपीएल का आठवां मुकाबला काफी रोचक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भले ही राजस्थान रॉयल्स हार गई हो, लेकिन इस टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 4 ओवरों में 50 रन दिए और जीतेश शर्मा का शिकार किया।
युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के दिग्गज बॉलर रहे लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में मलिंगा के नाम 170 विकेट हैं, जबकि चहल के अब 133 मैचों में अब 171 विकेट हो गए हैं। चहल से आगे सिर्फ अब डीजे ब्रावो हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 183 विकेट चटकाए हैं। हम आपके लिए इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं, देखिए।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- डीजे ब्रावो- मैच 161, विकेट 183
- युजवेंद्र चहल- मैच, 133, विकेट 171
- लसिथ मलिंगा- मैच, 122, विकेट 170
- अमित मिश्रा- मैच 154, विकेट 166
- रविचंद्रन अश्विन- मैच, 186, विकेट 159
युजवेंद्र चहल का आईपीएल करियर
युजवेंद्र चहल आईपीएल में अब तक 133 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 484 ओवर डाले और 3691 रन देकर 171 विकेट निकाले हैं। चहल ने 4 ओवर मेडन भी डाले हैं। 40 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन हैं। वह 4 बार 4 जबकि एक बार विकेट ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines