बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पूरा भारत दुखी है. नाना के निधन पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. क्रिकेट से नाना का एक पुराना और खास नाता रहा था. इसमें भी उनका कनेक्शन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और किंग विराट कोहली से बेहद खास था. उनके निधन के बाद इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाना के निधन पर दोनों ने अपना दुख व्यक्त किया है.
सचिन तेंदुलकर ने नाना के निधन पर जताया दुख
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाना बहुत ज्यादा सम्मान करते थे. क्रिकेट देखने के बहुत ज्यादा होने के कारण नाना सचिन के बहुत बड़े फैन भी थे. नाना के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘वो एक बेबाक बोलने वाले और जमीन से जुड़े इंसान थे. अपनी काम ईमानदारी से करते थे. फिर चाहे वो मराठी हो या हिंदी. वो जो भी किरदार निभाते थे, उसमें इतनी जान डाल देते थे कि वो सच लगने लगता था. उनकी मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.’
महाराष्ट्र से ही नाना आते थे, जिसके कारण ही दोनों को कई बार मराठी भाषा में भी बात करते हुए देखा गया था. नाना का क्रिकेट प्रेम किसी से भी छुपा हुआ नहीं था. बचपन में नाना बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पहले ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दौरान तो वो अपना टीवी छोड़ते ही नहीं थे. वैसे भी क्रिकेट देखने को कोई भी मौका नाना कभी भी मिस नहीं करते थे.
विराट कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि
मौजूदा समय में नाना विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो कोहली की बल्लेबाजी देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं अगर वो जल्दी आउट हो जाते हैं, तो खाना भी नहीं खाते हैं. कोहली ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘नाना के काम को और जो वो विरासत अपने पीछे छोड़कर गए हैं, उसे पीढ़ियां याद करेंगी. नाना पाटेकर जी. ओम शांति.’
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, BCCI का प्लान आया सामने
किंग कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने नाना के निधन पर शोक जताया है. जिसमें शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे सुपरस्टार का नाम भी शामिल है. बता दें कि नाना का निधन 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है. सुबह 45 मिनट तक डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन 5:20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होने वाला है.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
21 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines