IND vs PAK Playing 11: स्टेज सज चुका है. रोमांच की हदें एक बार फिर पार होने वाली हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के जिस मुकाबले का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वो अब बस महज दो रात दूर है. 15 फरवरी की शाम कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अपने धांसू रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, बायकॉट के नाम पर पहले ही काफी बेइज्जत हो चुका पाकिस्तान इस मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगा.
अभिषेक की होगी वापसी?
भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक टीम इंडिया के साथ कोलंबो रवाना हुए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अभिषेक अगर पूरी तरह से फिट होते हैं, तो संजू सैमसन को उनके लिए प्लेइंग 11 में जगह बनानी होगी. ईशान के साथ अभिषेक पाकिस्तान के बॉलर्स की खबर लेते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभालेंगे, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे.
हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह के कंधों पर अंतिम ओवरों में पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने की जिम्मेदारी होगी. हार्दिक ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन ठोक डाले थे. अक्षर पटेल भी बल्ले से अहम योगदान देते हुए नजर आएंगे.
गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को देखते हुए भारतीय टीम अर्शदीप सिंह की जगह पर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. वहीं, शिवम दुबे की जगह पर टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को भी आजमाने का फैसला कर सकती है. बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज के रूप में खेल सकते हैं और उनका साथ हार्दिक पांड्या निभाते हुए दिख सकते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
8 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines