हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बताया 20 साल का प्लान, अब क्या करेगा क्रिकेट का यूनिवर्सल बॉस बेबी!

Team India: सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली है. आयरलैंड दौरे पर फैंस को उनका डेब्यू भी देखने को मिल सकता है. हालांकि वैभव अभी सिर्फ डेब्यू का नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने अगले 20 सालों की भी प्लानिंग कर ली है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi Team India

Team India: पिछले 2 सालों में हर तरफ वैभव सूर्यवंशी का नाम छाया हुआ है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने के बाद सूर्यवंशी को सिर्फ 5 बड़े अवार्ड नहीं मिले. इसके उन्होंने टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर भी बातें शुरू हो गई है. खुद इस 15 साल के युवा सुपरस्टार ने अगले 20 सालों के प्लान को लेकर बात की है. यूनिवर्सल बॉस बेबी ने अब भविष्य की तैयारी कर ली है. 

वैभव सूर्यवंशी करना चाहते हैं 20 सालों का तक राज 

Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बात की थी. टीम इंडिया में सिलेक्ट होने के बाद राजस्थान ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें सूर्यवंशी अपने भविष्य को लेकर बात कर रहे हैं. इस दौरान अगले 20 सालों की प्लानिंग करते हुए वैभव ने कहा, ‘मैं रेड-बॉल क्रिकेट खेलना चाहता हूं क्योंकि मैं रेड बॉल से प्रैक्टिस करता हूं. मेरा सबसे बड़ा सपना इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है. मैं सिर्फ खेलना नहीं चाहता, मैं इस तरह से खेलना चाहता हूं कि अगले 10 से 20 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट पर मेरा पूरा दबदबा रहे.’  

राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतने के सवाल पर सूर्यवंशी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि राजस्थान की दूसरी ट्रॉफी कब आएगी और यह सिर्फ दूसरी के बारे में नहीं है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में हम 2, 3, 4 या 5 ट्रॉफी जीतेंगे.’ विराट कोहली से मिलने को सपने जैसा बताते हुए वैभव ने कहा, ‘जब IPL के दौरान विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखा, तो मुझे सच में यह एक सपने जैसा लगा.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने बदला अपना बड़ा नियम, 15 वर्षीय स्टार को मिली खास परमिशन

ऑरेंज कैप जीतने को लेकर भी बोले वैभव सूर्यवंशी  

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए. जिसके बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद से सोचता था कि मैं बस एक बार ऑरेंज कैप को छूकर देखना चाहता हूं कि कैसा लगता है. राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम में जगह देने के लिए मैं भगवान का कम से कम हज़ार बार शुक्रिया अदा कर चुका हूं. मुझे जहां भी और जिस भी स्टेज पर मौका मिले. मैं बस परफॉर्म करता रहना चाहता हूं और अपना काम करता रहना चाहता हूं. बाकी सब अपने आप हो जाएगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, एलिट क्लब में बनाई जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola