हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1st ODI में ही खुली टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल, औंधे मुंह गिरा स्टार प्लेयर्स से सजा बैटिंग ऑर्डर

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने कमबैक मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

विज्ञापन
IND vs AUS 1st ODI

IND vs AUS 1st ODI: पर्थ के मैदान पर टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. पहले वनडे में इंडियन बैटर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 26 ओवर में भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी. कोई भी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा तक नहीं छू सका. रोहित शर्मा के खाते में 8 रन आए, तो कमबैक मैच में किंग कोहली खाता तक नहीं खोल पाए. बल्लेबाजों के बीच पवेलियन लौटने की होड़ सी नजर आई.

पर्थ में इंडियन बैटर्स का फ्लॉप शो

टॉस का सिक्का ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में उछला और उन्होंने टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. रोहित शर्मा के बल्ले से एक चौका निकला, तो हर किसी को लगा कि हिटमैन आज खूब धमाल मचाएंगे. हालांकि, 8 रन बनाने के बाद रोहित हेजलवुड की एक उछाल लेती हुई गेंद से सरप्राइज हो गए और आसान सा कैच देकर चलते बने.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल! पर्थ में अब मुश्किल में फंसी शुभमन गिल की टोली

विज्ञापन

इसके बाद नंबर तीन पर उतरे किंग कोहली 8 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रहे. कोहली ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जोर से प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला घूम गया और बॉल सीधा पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी के हाथों में चली गई. वहीं, कप्तान गिल बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे. गिल ने लेग स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाया और बॉल कीपर के दस्तानों में समां गई.

राहुल-अक्षर नहीं उठा सके शुरुआत का फायदा

श्रेयस अय्यर ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा निराश किया और 24 गेंदें खेलने के बाद वह 11 रन ही बना सके. अक्षर पटेल और केएल राहुल ने जरूर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अक्षर 38 रन बनाने के बाद कुहनेमन के स्पिन जाल में फंस गए. वहीं, राहुल 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर के खाते में भी महज 10 रन आए. लास्ट ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी द्वारा लगाए गए दो सिक्स की बदौलत भारतीय टीम 136 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. नीतीश 11 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola