हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: अपने ही घर में 'बेइज्जत' भारतीय बल्लेबाज, ले डूबा टीम मैनेजमेंट का खराब फैसला, कैसी बचेगी लाज?

IND vs SA: कोलकाता के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया. स्टार बैटर्स से सजा बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके. टीम मैनेजमेंट का गलत फैसला पूरी तरह से भारी पड़ गया.

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test

IND vs SA: ईडन गार्डन्स के मैदान पर टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने अपने ही घर में आसानी से घुटने टेक दिए. ना यशस्वी जायसवाल का बल्ला चला, ना पंत बल्ले से कोई खास कमाल दिखा सके. केएल राहुल ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे.

ध्रुव जुरैल और रविंद्र जडेजा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. छह गेंदबाज और चार स्पिनर्स के साथ कोलकाता में उतरने का टीम मैनेजमेंट का फैसला पूरी तरह से बैक फायर कर गया. भारतीय बल्लेबाजों का हाल इस कदर बेहाल रहा कि टीम सिर्फ 189 रन ही बना सकी. कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से ग्राउंड से बाहर जाने के बाद फिर बैटिंग करने नहीं लौट सके.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

यशस्वी जायसवाल को मार्को यानसन ने पहले ही दिन पवेलियन की राह दिखा दी थी. दूसरे दिन की शुरुआत करने भारत की ओर से केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर उतरे. सुंदर ने 82 गेंदें खेंली और 29 रन बनाए. क्रीज पर पूरी तरह से सेट होने के बाद सुंदर अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने. कप्तान शुभमन गिल मैदान पर तो उतरे, लेकिन 3 गेंद बाद ही उनकी गर्दन में अकड़न आ गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे और उन्होंने अपने ही ताबड़तोड़ अंदाज में 24 गेंदों पर 27 रन जड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रवींद्र जडेजा के ट्रेड होने के बाद CSK ने दिया बड़ा बयान, बताया क्या था इस फैसले की मजबूरी 

हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी बड़ी पारी खेलने का बढ़िया मौका गंवा दिया. राहुल की भी यही कहानी रही और 39 रन बनाने के बाद वह केशव महाराज का शिकार बने. रविंद्र जडेजा 27 रन बनाकर चलते बने, तो अक्षर सिर्फ 16 रन ही बना सके. साउथ अफ्रीका-ए की ओर से दो शतक जमाने वाले ध्रुव जुरैल भी फ्लॉप रहे. कुलदीप और सिराज भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके.

विज्ञापन

साइमन हार्मर ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. हार्मर ने अपने 15.2 ओवर के स्पेल में 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले. हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरैल, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें: CSK छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा का पहला रिएक्शन आया सामने, राजस्थान रॉयल्स को IPL ट्रॉफी जिताने की खाई कसम!

विज्ञापन

गलत फैसला पड़ गया भारी

चार स्पिनर्स और कुल छह गेंदबाज के साथ पहले टेस्ट में उतरने का टीम मैनेजमेंट का फैसला पूरी तरह से बैक फायर कर गया. शुभमन गिल बैटिंग करने दोबारा नहीं उतर सके और टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी साफतौर पर खलती हुई दिखाई दी. नंबर तीन पर वॉशिंगटन सुंदर को आजमाने का फैसला कम से कम पहली पारी में तो टीम इंडिया के नाम बिल्कुल भी नहीं आया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola