नई दिल्ली: पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे वर्ल्ड के टॉप पार्टनर बल्लेबाज क्यों हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ने एक बार फिर शानदार साझेदारी करते हुए पहले विकेट लिए 105 रन ठोक डाले। दोनों ने अब तक इंडिविजुअल और मिलकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब उन्होंने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के बाद एक और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: मुश्किल है, लेकिन इसे चुनूंगा…दिनेश कार्तिक-ऋषभ पंत डिबेट पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान
टी 20 वर्ल्ड कप में तीसरी शतकीय साझेदारी
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों का 105 रन का स्टैंड टी 20 विश्व कप में उनकी तीसरी शतकीय साझेदारी थी, जो एक नया रिकॉर्ड है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी अन्य जोड़ी से काफी ज्यादा है। 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप टी 20 इंटरनेशनल में उनकी नौवीं साझेदारी है। दोनों बल्लेबाज भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा से चार बार ज्यादा शतकीय साझेदारी कर चुके हैं, केएल रोहित के नाम पांच शतकीय साझेदारी दर्ज हैं।
2500 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप
बाबर और रिजवान के नाम टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सर्वोच्च स्कोरिंग साझेदारी भी दर्ज हो गई है। पाकिस्तान के लिए क्रीज पर दोनों बल्लेबाज 51 ईनिंग खेल चुके हैं और अब तक 2509 रन बना चुके हैं। यह किसी भी अन्य जोड़ी से 621 रन अधिक है। दोनों एक बार टी 20 इंटरनेशनल में 203 रन की नाबाद साझेदारी भी कर चुके हैं। एक जोड़ी के तौर पर उनका औसत अब 51.20 है।
आज की रात बहुत खास
पाकिस्तान के कोच मैथ्यू हेडन ने अपने सलामी बल्लेबाजों की शैली को देखने के बाद कहा, “आज की रात बहुत खास थी और हमारे लिए कुछ चीजें सामने आईं।” “हर कोई बाबर और रिजवान के बारे में बात करेगा … आकाश की सीमा है और इन दोनों ने कई सालों तक पाकिस्तान के लिए ऐसा किया है।”
https://twitter.com/ICC/status/1590339411828477953
बाबर आजम का बड़ा धमाका
कप्तान बाबर आजम सेमीफाइनल से पहले टूर्नामेंट में केवल एक बार दोहरे अंकों में पहुंचे थे, बांग्लादेश के खिलाफ वह 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे थे। बाबर ने अहम मुकाबले में 42 गेंदों में 53 रन की पारी खेल बड़ा धमाका कर दिया। हालांकि वे इस मैच में खुशकिस्मत रहे क्योंकि विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए टी20ई करियर के 30 वें अर्धशतक के दौरान सात चौके लगाए।
अभी पढ़ें – Dinesh Karthik vs Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ किसका बोलता है बल्ला? जानिए
पिच मुश्किल थी
बाबर के फॉर्म में आने से पाकिस्तान फाइनल में अपने विरोधियों के लिए चिंता का विषय होगा और उसका सलामी जोड़ीदार भी अच्छी लय में दिख रहा है। रिजवान ने मैच के बाद कहा, जाहिर है मैंने और बाबर ने नई गेंद के पीछे जाने का फैसला किया, पिच मुश्किल थी। “जब हमने पावरप्ले समाप्त किया, तो चर्चा उन लोगों में से एक थी जिन्हें गहराई तक जाना था।” उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर मैच जिता दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
29 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
37 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines