IND vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में बुधवार को भारतीय टीम अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के ए़डिलेड में खेला जाएगा। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की बदौलत उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह आसान होगी।
टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जबकि बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया है। लिहाजा बांग्लादेश के खिलाड़ी जोश में होंगे। लेकिन अगर रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो बांग्लादेश का टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है।
IND vs BAN head to head: भारत का पड़ला भारी
भारत और बांग्लादेश के बीच आंकड़ों में देखें तो दोनों टीमों के बीच कुल 11 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भिड़ंत हुई है जहां भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है।
IND vs BAN Head to Head in T20 World Cup: एक भी मैच नहीं जीत पाई बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच अगर टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। दोनों टीमें 2009, 2014 और 2016 के टी20 विश्व कप में आमने सामने हो चुकी हैं। टीम इंडिया ने 2009 में 25 रन से जीत दर्ज की थी ,जबकि 2014 में भारत ने बांग्लादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। साल 2016 में टीम इंडिया एक रन से विजयी रही थी।
अभी पढ़ें – उधार के जूतों से प्रैक्टिस करता था…पिता सैलून चलाते हैं…बेटे ने Team India में मारी धाकड़ एंट्री
प्वॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो भारत और बांग्लादेश के एक समान 4-4 अंक हैं। दोनों टीमों ने तीन तीन मैच खेल लिए हैं। लेकिन बेहतरन नेट रनरेट के आधार पर टीम इंडिया बांग्लादेश से एक स्थान ऊपर यानी दूसरे नंबर पर है जबकि बांग्लादेश की टीम तीसरे नंबर पर है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
19 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines