SRH IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 का ऑक्शन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार रहा. एसआरएच ने शुरुआत में ज्यादा प्लेयर्स को खरीदने में दिलचस्पी तो दिखाई, लेकिन आखिर में बाजी उनके हाथों से हर बार फिसल गई. लास्ट दो राउंड में हैदराबाद ने एक के बाद एक अनकैप्ड प्लेयर्स खरीदे. टीम ने सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन के नाम पर लगाई और उन्हें 13 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया.

इन प्लेयर्स पर हैदराबाद ने लगाया दांव

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सूझबझ से पैसा खर्च किया. टीम ने सबसे बड़ी बोली लिविंगस्टन पर लगाई और एक और विस्फोटक बल्लेबाज को अपने बैटिंग ऑर्डर में जोड़ा. हैदराबाद ने कई और प्लेयर्स में दिलचस्पी तो दिखाई, लेकिन वह उन्हें खरीदने में नाकाम रही.

---विज्ञापन---

हालांकि, एसआरएच ने सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ले हिंगे, साकिब हुसैन, अमित कुमार और शिवम मावी जैसे दमदार अनकैप्ड प्लेयर्स को अपनी टीम से जोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जैक एववर्ड्स को भी हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड

क्रमखिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकीमत
1ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलियाबल्लेबाज़14 करोड़
2अनिकेत वर्माभारतबल्लेबाज़30 लाख
3स्मारा रविचंद्रनभारतबल्लेबाज़30 लाख
4ईशान किशनभारतविकेटकीपर11.25 करोड़
5हेनरिक क्लासेनदक्षिण अफ्रीकाविकेटकीपर23 करोड़
6अभिषेक शर्माभारतऑलराउंडर14 करोड़
7पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर18 करोड़
8नितीश कुमार रेड्डीभारतऑलराउंडर6 करोड़
9कामिंदु मेंडिसश्रीलंकाऑलराउंडर75 लाख
10हर्ष दुबेभारतऑलराउंडर30 लाख
11जयदेव उनादकटभारतगेंदबाज़1 करोड़
12हर्षल पटेलभारतगेंदबाज़8 करोड़
13ब्रायडन कार्सइंग्लैंडगेंदबाज़1 करोड़
14जीशान अंसारीभारतगेंदबाज़40 लाख
15ईशान मलिंगाश्रीलंकागेंदबाज़1.20 करोड़
16शिवांग कुमारभारतऑलराउंडर30 लाख
17सलिल अरोड़ाभारतविकेटकीपर1.50 करोड़
18साकिब हुसैनभारतगेंदबाज़30 लाख
19ओंकार तरमालेभारतगेंदबाज़30 लाख
20अमित कुमारभारतगेंदबाज़30 लाख
21प्रफुल हिंगेभारतगेंदबाज़30 लाख
22क्रेन्स फुलेत्राभारतऑलराउंडर30 लाख
23लियाम लिविंगस्टोनइंग्लैंडऑलराउंडर13 करोड़
24शिवम मावीभारतगेंदबाज़75 लाख
25जैक एडवर्ड्सऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर3 करोड़