World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 से पहले इंग्लैंड के लिए गुड न्यूज है। टीम में चैंपियन वापस लौट रहा है। जी हां, स्टार क्रिकेट बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए खुद को उपलब्ध बता दिया है। बेन स्टोक्स ने 26 जुलाई को कहा था कि ‘मैं वनडे से रिटायर रहूंगा और इसे वापस नहीं लूंगा।’ अब उन्होंने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।
स्काई स्पोर्ट्स और द टेलिग्राफ ने ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बेन स्टोक्स रिटायरमेंट से वापस आकर इंग्लैंड के लिए वनडे विश्व कप में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। द टेलिग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि स्टोक्स संन्यास से यू-टर्न लेंगे और वनडे में वापसी करेंगे। वह विश्व कप खेलने के लिए इच्छुक हैं। अगर उन्हें जोस बटलर ने सहमति दे दी तो वह इंग्लिश टीम का हिस्सा होंगे।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1691399258057187328?s=20
इंग्लैंड को जिता चुके हैं वनडे विश्व कप
अगर बेन स्टोक्स टीम में वापसी करते हैं तो वह मिडिल ऑर्डर में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। क्योंकि घुटने की चोट के चलते वह गेंदबाजी करने में पूरी तरह सक्षम नहीं हैं। ये वही स्टोक्स हैं, जिन्होंने इंग्लैंड को साल 2019 में पहला वनडे विश्व कप जिता था। उन्होंने 11 मैचों में कुल 465 रन और 7 विकेट लिए थे। फाइनल में उन्होंने 84 रनों की पारी खेली थी।
बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर
बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 97 टेस्ट में 6117 रन बनाए और 197 विकेट लिए हैं। वह 105 वनडे में 2924 रन बनाने के साथ 74 शिकार कर चुके हैं। टी20 के 43 मैचों में 585 रन और 26 शिकार कर चुके हैं। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को साल 2022 में टी20 विश्व कप जिताने में अहम योगदान दिया था।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
31 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines