Wanindu Hasaranga Sister Wedding: बहन की शादी में हर कोई इमोशनल हो जाता है, खासकर विदाई के समय पर सबसे ज्यादा रोना आता है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भी बहन की शादी में विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोने लगे। हसरंगा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहन की विदाई में खूब रोए हसरंगा
दरअसल, श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा फिलहाल में चोट की वजह से एशिया कप के कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस बीच वह अपने परिवार के साथ बहन की शादी में बिजी थे। बहन की शादी के बाद जब विदाई की रस्म का समय आया तो वह अपनी सिस्टर के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह इमोशनल हो जाते और रोने लगते हैं। जिससे उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
खास बात यह है कि भाई-बहन के प्यार के इस बेहद ही इमोशनल वीडियो को देखकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्योंकि बहन की विदाई का वक्त होता ही ऐसा है, जब हर किसी की आंख नम हो जाती है। ऐसा ही मौका यह भी था।
हसरंगा चोट की वजह से बाहर
बता दें कि वानिंदु हसरंगा की अगुवाई वाली बी-लव कैंडी ने लंका प्रीमियर लीग 2023 का खिताब है। हालांकि वह चोट की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। फिलहाल वह एशिया कप की तैयारियों में जुटेंगे। लेकिन चोट की वजह से हसरंगा का शुरुआती मैच खेलना मुश्किल है।
ये भी देखें: World Cup 2023 में बड़ी मुुश्किल, मिनटों में Crash हुई Sites, कहां देखोगे मैच ?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
46 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines