हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs SA: डेब्यू करते हैं इस गेंदबाज के करियर पर खड़ा हो गया संकट! ICC ने उठाया बड़ा कदम

Prenelan Subrayen: साउथ अफ्रीका के गेंदबाज के करियर पर बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। डेब्यू मैच में ही स्पिन बॉलर के बॉलिंग एक्शन में गड़बड़ी पाई गई है।

विज्ञापन
Prenelan Subrayen

Prenelan Subrayen: वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर डाला। हालांकि, प्रोटियाज टीम की एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत में आईसीसी ने भंग डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अपना डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रेनेलन सुब्रायन के बॉलिंग एक्शन पर बखेड़ा खड़ा हो गया है।

सुब्रायन के बॉलिंग एक्शन को आईसीसी ने संदिग्ध बताया है। ऑफ स्पिन गेंदबाज को अब आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर में जाकर अपने एक्शन की जांच करवानी होगी। सुब्रायन जब तक टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तब तक वह मैदान पर खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

डेब्यू में ही बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में प्रेनेलन सुब्रायन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। डेब्यू मैच में सुब्रायन ने 10 ओवर का स्पेल डालते हुए 46 रन खर्च किए और एक विकेट अपनी झोली में डाला। सुब्रायन ने ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट अपने नाम किया था।

विज्ञापन

हालांकि, आईसीसी ने सुब्रायन के डेब्यू मैच में ही उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सुब्रायन के बॉलिंग अटैक को संदिग्ध पाया गया है। साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज को अब आईसीसी के सेंटर में जाकर अपने बॉलिंग एक्शन को सही साबित करना होगा।

सुब्रायन के बॉलिंग एक्शन की जांच होगी और एक्शन पूरी तरह से लीगल पाए जाने के बाद ही उन्हें खेलने की परमिशन मिलेगी। प्रोटियाज टीम पहले ही कगिसो रबाडा के बिना खेल रही है और अब सुब्रायन की भी सुविधाएं टीम को दूसरे वनडे में नहीं मिल पाएंगी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हराया। रनों के लिहाज से यह प्रोटियाज टीम की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 296 रन लगाए।

इसके जवाब में पूरी कंगारू टीम 198 रन बनाकर ढेर हो गई। केशव महाराज का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने सिर्फ 33 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, बल्ले से एडम मार्करम ने 82 और टेंबा बावुमा ने 65 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola