Smriti Irani favorite Cricketer: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को क्रिकेट पसंद है। उन्होंने अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया है। वह कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को अपना फेवरट क्रिकेटर मानती हैं। स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में धोनी के 3 इमोजी लगाए हैं।
स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के सेशन में अपने फेवरेट क्रिकेटर को लेकर जवाब दिया। एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आईसीसी के 3 खिताब जिताए हैं। साल 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी इसमें शामिल है।
आईपीएल में चेन्नई को 5 बार बनाया चैंपियन
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार विजेत बनाया है। वह आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रुप से सबसे सफल कैप्टन हैं। पिछले सीजन 2023 में धोनी की अगुवाई ने सीएसके ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। 42 साल के धोनी टीम इंडिया के लिए 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। वह 90 टेस्ट में 4876 रन बना चुके हैं। 350 वनडे में धोनी के नाम 10773 रन हैं। वहीं 98 टी20 मैचों में धोनी ने 1617 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: 1 महीने के अंदर इंग्लैंड के 4 स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर सभी को चौंकाया
धोनी ने बनाए कुल 16 शतक
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में टेस्ट और वनडे में मिलाकर कुल 16 शतक और 106 फिफ्टी लगाई हैं। उन्होंने टेस्ट में 6 शतक और वनडे में 73 अर्धशतक लगाए हैं।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
54 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines