ODI World Cup 2023. भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। युवा गिल वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला के नाम दर्ज था। अफ्रीकी पूर्व क्रिकेटर ने वनडे फॉर्मेट में दो हजार रन 40 पारियों में बनाए थे। वहीं गिल ने इस उपलब्धि को 38 पारियों में अपने नाम कर लिया है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज ने वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने के मामले में हाशिम अमला को ही पीछे नहीं छोड़ा है। उन्होंने अमला के हमवतन खिलाड़ी रासी वैन डर डुसेन, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। डुसेन, पीटरसन और बाबर ने वनडे फॉर्मेट में दो हजार के आंकड़े को क्रमश 45-45 पारियों में प्राप्त किया था।
यह भी पढ़ें- कुलदीप को स्पिनर नहीं जनाब तेज गेंदबाज कहिए अब! अपनी तेजी से शतकवीर खिलाड़ी को किया चोटिल
वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी:
शुभमन गिल – 38 पारी – भारत
हाशिम अमला – 40 पारी – दक्षिण अफ्रीका
रासी वैन डर डुसेन – 45 पारी – दक्षिण अफ्रीका
केविन पीटरसन – 45 पारी – इंग्लैंड
बाबर आजम – 45 पारी – पाकिस्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन बनाने में कामयाब रहे गिल:
शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए 31 गेंद में 83.87 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। गिल को लॉकी फर्ग्यूसन ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। युवा गिल देश के लिए दूसरे बल्लेबाज के रूप में 76 रन के कुल योग पर आउट हुए हैं।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines