Gitansh Khera Retirement: शुभमन गिल के पूर्व साथी गीतांश खेड़ा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 14 साल तक घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और अब 35 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. बता दें कि गीतांश सालों तक पंजाब के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आए. गीतांश खेड़ा ने शुभमन गिल, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अभिषेक शर्मा समेत कई क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है.
गीतांश खेड़ा ने लिया रिटायरमेंट
गीतांश खेड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ’22 यादगार सालों के सफर के बाद अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसने मुझे सब कुछ दिया. मैं भारत का नेतृत्व करना चाहता था, लेकिन चीजें आपके अनुसार नहीं होतीं. भले ही वह सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन मैंने अपनी पूरी जान झोंक दी. मैंने कई दोस्त बनाए और कई यादें संजोईं. मैं क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं.’
खेड़ा ने आगे कहा, ‘मैंने 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी और दो दशकों तक पंजाब का प्रतिनिधित्व किया. मैंने 100 से अधिक सीनियर मैच खेले और मुझे युवराज सिंह, शुभमन गिल, हरभजन सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला. मैं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, कोचों, साथियों, फिजियो, सपोर्ट स्टाफ, परिवार, दोस्तों और हर किसी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया.’
अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, मनदीप सिंह समेत कई क्रिकेटरों ने गीतांश खेड़ा के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी. आप नीचे रिएक्शन देख सकते हैं:
कैसा रहा गीतांश खेड़ा का करियर?
पंजाब के लुधियाना में जन्मे गीतांश खेड़ा ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और 33.98 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2515 रन बनाए. उन्होंने 3 शतक और 15 अर्धशतक जड़े. लिस्ट A क्रिकेट में गीतांश ने 40 मैचों में हिस्सा लेते हुए 1017 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. खेड़ा ने 2024 में घरेलू क्रिकेट में अपना आखिरी मैच खेला था और अब दो साल बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया.
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश से ‘शर्मनाक’ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदल डाली प्लेइंग 11, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे मैथ्यू रेनशॉ
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines