2 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI के खास टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के बाद खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. अब दो दिन बाद उनकी मैदान पर वापसी होने वाली है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे LIVE देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर खूब लोकप्रियता हासिल की है. वह भारतीय T20I टीम का भी अहम हिस्सा बन गए हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपना नाम बनाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल में भी अपनी जगह बनाना चाहते हैं. इसी वजह से दो दिन बाद वैभव सूर्यवंशी BCCI द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि सूर्यवंशी किसके खिलाफ खेलेंगे और उनका यह मैच लाइव कैसे देखा जा सकता है.
दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
2 / 6BCCI हर साल दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन करता है. भारत के अलग-अलग जोन की टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं. वैभव सूर्यवंशी बिहार से हैं और इसी वजह से वह ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 / 6दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का पहला मैच 23 अगस्त 2026 को खेला जाने वाला है. उनका सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. यह क्वार्टरफाइनल मैच है और इसके विजेता की सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से भिड़ंत होगी. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
कितने बजे शुरू होगा मैच?
4 / 6ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच 23 जुलाई को सुबह 9:30 बजे यह मैच शुरू होगा. हर दिन इसी समय मैच शुरू होगा और कुल 90 ओवर खेले जाएंगे. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
कहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का मैच?
5 / 6दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होगा. फैंस ऐप या वेबसाइट पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. टीवी पर चुनिंदा मैचों का ही प्रसारण होगा. (Image: ANI)
वैभव सूर्यवंशी हैं उपकप्तान
6 / 6चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए भी तैयार करना चाहते हैं. इस प्रारूप में उनके पास उतना अधिक अनुभव नहीं है. इसी वजह से वैभव को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, ताकि वह जिम्मेदारी के साथ खेलें. सूर्यवंशी पर मुख्य रूप से फैंस की नजरें हैं. (Image: ANI)