Ruturaj Gaikwad Yashasvi Jaiswal as Shubman Gill Cover: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के ओपनर शुभमन गिल डेंगू के चलते पहले ही ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं अब उनका पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में उनकी बीमारी को देखते हुए टीम इंडिया एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।
बैकअप के तौर पर शामिल हो सकते हैं ये दो खिलाड़ी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गिल अगर सही समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया बैकअप ओपनर के यशस्वी जायसवाल या फिर ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल कर सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया था और गोल्ड मेडल भी जिताया था। ऐसे में टीम एक बार फिर से इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। यशस्वी जायसवाल ने एशियन गेम्स के पहले गेम में नेपाल के खिलाफ शतक जड़ा था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं गायकवाड़ ने शानदार कप्तानी की थी। उन्होंने सेमीफाइनल में अर्धशतक भी जड़ा था।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गिल
शुभमन गिल वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक पहले डेंगू पॉजिटिव हो गए थे। जिसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए। इसी बीच खबर आई थी कि सोमवार को उनके प्लेटलेट्स अचानक कम हो गए थे जिसके चलते उन्हें चेन्नई में ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब डिस्चार्ज हो चुके हैं लेकिन वे भारत-पाकिस्तान मैच में भाग ले पाएंगे कि नहीं ये कहना फिलहाल मुश्किल है।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
59 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines