India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। पहले मैच के बाद अब टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए है।
पहले मैच में श्रेयस अय्यर के बल्ले से शानदार अर्धशतक देखने को मिला था। इसके बावजूद उनको अब पूरी वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। अब फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर अचानक कैसे वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हाालंकि इसकी बड़ी वजह भी अब सामने आ चुकी है।
टेस्ट सीरीज के चलते वनडे सीरीज से लिया आराम
फिलहाल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। दरअसल वनडे के साथ-साथ श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: युवराज की होगी आईपीएल ऑक्शन में एंट्री, देखें कितना है बेस प्राइस?
ऐसे में अगर श्रेयस पूरी वनडे सीरीज खेलते तो उनको टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उतना समय नहीं मिलता। जिसको देखते हुए ही श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज से दूर होने का फैसला किया है। ताकि उनको टेस्ट सीरीज के लिए थोड़ा ज्यादा समय मिल सके। श्रेयस अय्यर वनडे विश्व कप 2023 के बाद से लगातार खेल रहे है।
टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज अहम
टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं टेस्ट सीरीज में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित और विराट वनडे विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर है। क्योंकि टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है तो सभी खिलाड़ियों का फिट रहना काफी जरुरी है। भारतीय टीम आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने टेस्ट सीरीज को जीतने की चुनौती होगी।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
50 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines