हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोई नहीं है टक्कर में...शाहीन अफरीदी ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

विज्ञापन
The Hundred Shaheen Afridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। वह फिलहाल इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेल रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़ा मुकाम हासिल किया। ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ मैच के दौरान वेल्श फायर के लिए एक बार फिर शाहीन ने शानदार गेंदबाजी की।

जेसन रॉय को डक पर किया आउट

उन्होंने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को डक पर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही अफरीदी ने टी20 में पारी के पहले ओवर में 42 विकेट पूरे कर लिए। ये 2018 में अपने डेब्यू के बाद से दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा पहली बॉल पर सबसे ज्यादा विकेट हैं। इसमें द हंड्रेड के विकेट भी शामिल हैं। पिछले पांच साल में उनके आसपास कोई भी गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है। तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद अफरीदी वर्तमान में द हंड्रेड 2023 में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

 

और पढ़िए – विश्वकप से पहले संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ने 5 दिन में लिया यू टर्न, इस वजह से बदला फैसला

विज्ञापन

 

https://twitter.com/kingbabararmy/status/1688259525273657344?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1688259525273657344%7Ctwgr%5Ee8731f8c779725d62fdc3e8815453760a955f374%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fshaheens-first-ball-magic-continues-becomes-the-hundreds-highest-wicke

शाहीन ने चटकाए दो विकेट

मैच की बात की जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेल्श फायर ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए। शाहीन ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदें फेंकी, केवल 22 रन दिए और 1.10 रन प्रति गेंद की इकॉनमी से 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

हारिस रऊफ की शानदार गेंदबाजी 

शाहीन के साथ हारिस रऊफ ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी 20 गेंदों में 27 रन दिए। हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। शाहीन और रऊफ की धमाकेदार गेंदबाजी के बावजूद इनविसिबल्स टॉम कुरेन की नाबाद 38 रन की पारी की बदौलत अंतिम गेंद पर रोमांचक मुकाबले को टाई कराने में सफल रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola