विश्वराज जडेजा की 165 रनों की नाबाद पारी के दम पर सौराष्ट्र ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. सेमीफाइनल मैच में टीम ने पंजाब को 9 विकेट से धूल चटाई है. खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र की भिड़ंत विदर्भ के साथ होगी.
Saurashtra vs Punjab 2nd Semifinal Vijay Hazare Trophy Live Cricket Score and Updates: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को 9 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही सौराष्ट्र ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. टीम की ओर से विश्वराज जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 गेंदों में 165 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, हार्विक देसाई ने 64 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले पंजाब की पूरी टीम 291 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी. टीम की तरफ से अनमोलप्रीत सिंह का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने शतकीय पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 87 रनों का योगदान दिया. खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र की भिड़ंत विदर्भ के साथ होगी.
सौराष्ट्र की ओर से विश्वराज जडेजा 94 गेंदों में 123 रन बनाकर खेल रहे हैं. सौराष्ट्र का स्कोर 28.4 ओवर के बाद 213/1 है.
हार्विक देसाई के रूप में पहला झटका सौराष्ट्र को लगा है. उन्होंने 63 गेंदों में 64 रन बनाए. सौराष्ट्र का स्कोर 25 ओवर में 189/1 है.
20.4 ओवर में सौराष्ट्र 158/0 रन बना चुकी है. विश्वराज जडेजा 64 गेंदों में 91 और हार्विक देसाई 60 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे हैं.
17 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. सौराष्ट्र 128 रन पर बल्लेबाजी कर रही है. हार्विक देसाई ने 51 गेंदों में 51 रन बना दिए हैं, जबकि विश्वराज जडेजा 51 गेंदों में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14 ओवर में पंजाब का स्कोर 114/0 है. हार्विक देसाई 41 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि विश्वराज जडेजा 42 गेंदों में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.
विश्वराज जडेजा ने अर्धशतक ठोक दिया है. वह 29 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 चौके के अलावा 3 छक्के जमा दिए हैं. सौराष्ट्र का स्कोर 10 ओवर में 92/0 है.
विश्वराज जडेजा गर्दा उड़ा रहे हैं. 8.4 ओवर के बाद स्कोर 75/0 है. सौराष्ट्र की ओर से विश्व राज जडेजा 26 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हार्दिक देसाई 27 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
6 ओवर के बाद सौराष्ट्र ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना दिए हैं. हार्विक देसाई 15 गेंदों में 16 और विश्वराज जडेजा 22 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.
सौराष्ट्र लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतर चुकी है. हार्विक देसाई और विश्वराज जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं.
पंजाब की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 291 रन स्कोरबोर्ड पर लगा चुकी है. सौराष्ट्र को जीत के लिए 50 ओवर में 292 रन बनाने हैं. पंजाब की ओर से अनमोलप्रीत सिंह ने 105 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली.
3 रन के अंतराल में पंजाब के 3 विकेट गिर गए हैं. 282 रन पर पंजाब को छठा झटका लगा था. इसके बाद टीम का 9वां विकेट 285 रन पर भी निकला है.
अनमोलप्रीत सिंह ने पंजाब की ओर से 105 गेंदों में 100 रन बना दिए हैं. 48.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 286/7 है.
शतक की ओर अनमोलप्रीत सिंह बढ़ रहे हैं. वह 98 गेंदों में 88 रन पर खेल रहे हैं. 44.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 249/4 है.
41 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 215/4 है. अनमोलप्रीत सिंह 89 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसके अलावा रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. 41 ओवर में पंजाब का स्कोर 217/4 है.
36 ओवर में पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 200 पर पहुंच गया है. अमनोल 69 गेंदों में 62 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके साथ ही पंजाब को 2 झटके भी लगे हैं.नमनधीर 14 गेंदों में 8 और नेहाल वढेरा गोल्डन डक का शिकार हुए.
33.5 ओवर में पंजाब 188/2 है. अनमोलप्रीत सिंह 64 गेंदों में 58 और नमनधीर 9 गेंदों में 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
प्रभसिरन सिंह 89 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. 31.2 ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हुए. क्रीज पर नमनधीर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के बीच 100 रनों की साझेदारी हो गई है. प्रभसिमरन 88 गेंदों में 87 और अनमोलप्रीत 54 गेंदों में 42 रन पर खेल रहे हैं. 30.5 ओवर में पंजाब का स्कोर 167/1 है.
कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने जोरदार छक्का जड़ते हुए पंजाब की टीम को 150 रन का आंकड़ा पार करा दिया है. 28 ओवरों में पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 153 रन है.
पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह अपनी बल्लेबाजी से धमाल कर रहे हैं. वो इस समय 67 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अनमोलप्रीत सिंह 34 रन पर खेल रहे हैं. पंजाब का स्कोर इस समय 1 विकेट के नुकसान पर 25 ओवरों में 138 रन है.
प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह पिच पर सेट हो चुके हैं. 20 ओवर बाद पंजाब का स्कोर 103 रन है. प्रभसिमरन शतक के करीब है.
पंजाब ने 15 ओवरों में 69 रन बनाए हैं. हरनूर सिंह के आउट होने के बाद प्रभसिमरण सिंह और अनमोलप्रीत सिंह धीमी गति से खेल रहे हैं. सौराष्ट्र ने बढ़िया तरह से दबाव बनाया हुआ है.
पंजाब की टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन एक रन चुराने के चक्कर में हरनूर सिंह अपना विकेट गंवा बैठे. 12 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 60 रन है.
शुरुआती 5 ओवरों में पंजाब ने मात्र 10 रन बनाए थे. हालांकि, इसके बाद पंजाब के बल्लेबाज हरनूर और प्रभसिमरन ने बढ़िया कमबैक किया. 10 ओवर बाद पंजाब का स्कोर 56 रन है.
पंजाब की शुरुआत धीमी रही है. प्रभसिमरन और हरनूर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. 5 ओवरों में वो मात्र 10 रन बनाने में सफल हुए हैं.
पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. सौराष्ट्र के कप्तान ने अनुभवी जयदेव उनादकट को पहला ओवर दिया.
सौराष्ट्र की प्लेइंग 11: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, समर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन साकरिया.
पंजाब की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर/कप्तान), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बरार.
सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने बताया था कि पिच पर उन्हें चेज करना पसंद आएगा.
सौराष्ट्र और पंजाब के बीच दूसरा सेमीफाइनल हो रहा है. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने कर्नाटक को हराया और दोबारा फाइनल के लिए टिकट कटाया. आज के विजेता की भिड़ंत ट्रॉफी के लिए विदर्भ से होगी.
पंजाब को प्रभसिमरन सिंह से उम्मीदें रहने वाली हैं. उन्होंने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. पंजाब सौराष्ट्र को हराकर फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी.
अभिषेक शर्मा के खेलने पर संशय है. वह इस मैच से बाहर हो सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज की तैयारियों को लेकर अभिषेक प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं.
सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई के लिए VHT का मौजूदा सीजन अब तक अच्छा रहा है. उन्होंने 9 मैचों में 515 रन बनाए, वहीं पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 8 मैचों में 427 रन जड़े हैं.
सौराष्ट्र और पंजाब के बीच सेमीफाइनल मैच में पिच का अहम किरदार रहने वाला है. बता दें कि BCCI CoE ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों को बहुत सपोर्ट करती है और गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. CoE में अलग-अलग पिच हैं और स्कोर इस बात पर निर्भर करेगा कि किस पिच पर सेमीफाइनल होता है.
पंजाब और सौराष्ट्र के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 किसी सपने से मन नहीं रहा है. दोनों ही टीमें अपने पिछले पांचों मैच जीतकर आई है. ऐसे में कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है.










