वजन घटाया, अब फिट सरफराज ने बल्ले से कोहराम मचाया, शतक के साथ फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
वजन घटाया, अब फिट सरफराज ने बल्ले से कोहराम मचाया, शतक के साथ फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने एक बार फिर बल्ले से जमकर कोहराम मचाया है। बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले ही मैच में सरफराज ने अपनी शानदार बैटिंग से महफिल लूटने में सफल रहे। मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 92 गेंदें खेलीं। शतक तक पहुंचने के लिए सरफराज ने 9 चौके और 3 सिक्स जमाए। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए सरफराज ने एक बार फिर अपना दावा ठोक दिया है।
सरफराज ने ठोका शतक
बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन XI के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने सिर्फ 92 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। अपनी इस इनिंग के दौरान सरफराज ने 105 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
सरफराज ने अपने शतक के बूते मुंबई की बिखरती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। सरफराज की पारी के चलते मुंबई की टीम ने टी-ब्रेक तक 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 256 रन लगा दिए हैं। सरफराज के अलावा सुवेद पारकर ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 72 रनों की अहम पारी खेली।
सरफराज ने संभाली मुंबई की बिखरती पारी
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुशीर खान ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह 30 रन बनाकर चलते बने। वहीं, आयुष म्हात्रे सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। हर्ष अघव 2 रन ही बना सके, जबकि आकाश आनंद 14 रन बनाकर चलते बने। सरफराज जब क्रीज पर उतरे तो मुंबई ने अपने 3 विकेट सिर्फ 98 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पारी को बखूबी अंदाज में संभाला।
इंग्लैंड दौरे पर हुए थे नजरअंदाज
सरफराज खान हाल ही में अपने शानदार फिटनेस को लेकर चर्चा में आए थे। सरफराज की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उन्होंने पहले से अपना वजन काफी कम कर लिया है। बेहतर फिटनेस के बाद माना जा रहा था कि उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है। हालांकि, सिलेक्टर्स ने सरफराज को नजरअंदाज कर दिया था।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
31 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines