नई दिल्ली: इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जाएगा। इसके लिए कई टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में कुछ बदलावों की मांग की है। तेंदुलकर ने वनडे में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने के लिए दूसरी नई गेंद और सर्कल के अंदर अतिरिक्त फील्डर को खत्म करने की जोरदार दलील दी है।
मास्टर ब्लास्टर ने अपने 50वें जन्मदिन से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा- दो नई गेंदों ने खेल से रिवर्स स्विंग को खत्म कर दिया है। मुझे लगता है कि तीनों प्रारूप पूरी तरह से अलग हैं, लेकिन वनडे प्रारूप में लोगों को इसे करीब से देखने की जरूरत है। इस समय यह बल्लेबाजों के पक्ष में काफी ज्यादा है।
कुछ फायदा गेंदबाजों को भी देना चाहिए
उन्होंने कहा- दो नई गेंदों के साथ 25वें ओवर में भी गेंद वास्तव में 12-13 ओवर ही पुरानी लगती है। रिवर्स स्विंग, गेंद के रंग में बदलाव या नरम होने जैसी कोई चीज नहीं है। ये फैक्टर वास्तव में बहुत असर डालते हैं और गेंदबाजी पक्ष पर दबाव रखते हैं। यहां तक कि फील्ड रेस्ट्रिक्शंस के साथ हमें इसे संतुलित करने की जरूरत है। कुछ फायदा गेंदबाजों को भी देना चाहिए। अभी वनडे क्रिकेट में वह तत्व गायब है।
जब गेंद गीली हो जाती है तो स्पिनरों को सतह से मदद नहीं मिलती
उन्होंने कहा- मैं बहुत सारे स्पिनरों से बात कर रहा था और सबकी राय यह है कि हम अपनी लाइन नहीं बदल सकते। अगर एक ऑफस्पिनर गेंदबाजी कर रहा है, तो उसे फील्ड सेटिंग की बाध्यता के कारण मिडिल-स्टंप लाइन फेंकने के लिए मजबूर किया जाता है। तेंदुलकर ने कहा- एक बार जब गेंद गीली हो जाती है तो स्पिनरों को सतह से कोई मदद नहीं मिलती और न ही सीमर्स गेंद को स्विंग करा पाते हैं। तेंदुलकर ने यह भी दोहराया कि एकदिवसीय मैचों में टॉस के फायदे और ओस का मुकाबला करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है।
25-25 ओवर का मैच हो सकता है समाधान
उन्होंने कहा, इसका समाधान जो मैंने कुछ समय पहले कहा था- 25-25 ओवर का मैच है। हालांकि ये 50 ओवर का मैच होगा, लेकिन आप 25 ओवर बल्लेबाजी करते हैं, फिर दूसरी टीम आएगी 25 ओवर बल्लेबाजी करेगी और आप फिर से शुरू कर सकते हैं जहां से आप पहले 25 ओवर के बाद रुके थे। तेंदुलकर ने कहा- एक छोटा सिक्का खेल के भाग्य का फैसला कर सकता है। यह अब दो पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है। एक पक्ष परिस्थितियों से मदद लेता है क्योंकि कप्तान ने टॉस जीता है। दो पक्षों के बीच एक निष्पक्ष प्रतियोगिता होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines