Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

WPL 2026: ग्रेस हैरिस ने मचाया बल्ले से हाहाकार, आरसीबी ने यूपी को 9 विकेट से रौंदा

RCB-W vs UPW-W: डब्यूपीएल 2026 में आरसीबी ने एकतरफा मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंद डाला. ग्रेस हैरिस ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया और यूपी के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार पारी खेली.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Jan 12, 2026 22:54
Grace Harris

RCB-W vs UPW-W: ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा लिया है. हैरिस के आगे यूपी की बॉलर्स पूरी तरह से पानी मांगती हुई नजर आईं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटर ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक जमाया.

दूसरे छोर से कप्तान मंधाना का भी बल्ला खूब गरजा. हैरिस ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर आरसीबी 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही. यूपी से मिले 144 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया.

---विज्ञापन---

ग्रेस हैरिस ने मचाया कोहराम

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी. हैरिस खासतौर पर शुरुआत से ही अटैकिंग अंदाज में बल्लेबाजी करती हुई दिखाई दीं. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका. हैरिस की विस्फोटक बैटिंग के दम पर आरसीबी ने 6 ओवर के पावरप्ले में ही स्कोर बोर्ड पर 78 रन लगाए. वहीं, टीम ने अपने 100 रन सिर्फ 8 ओवर में ही पूरे कर लिए. फिफ्टी जमाने के बाद हैरिस और भी आक्रामक नजर आईं और उन्होंने यूपी के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया.

हैरिस ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए. दूसरे छोर से कप्तान स्मृति मंधाना ने भी अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी जारी रखी और वह 47 रन बनाकर नाबाद रहीं. हैरिस और मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 137 रन जोड़े.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: बांग्लादेश का झूठ हुआ बेनकाब, ICC ने भारत में खतरा होने की बात से किया साफ इनकार

तीसरी सबसे बड़ी जीत

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल इतिहास की गेंदों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 47 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया. हैरिस और मंधाना की जोड़ी के आगे यूपी की बॉलर्स पूरी तरह से बेबस दिखाई दीं. इससे पहले यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 143 रन लगाए. टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो डॉटिन 40 रन बनाकर नाबाद रहीं. गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लर्क ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है.

First published on: Jan 12, 2026 10:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.