T20 WC 2026: बांग्लादेश का झूठ हुआ बेनकाब, ICC ने भारत में खतरा होने की बात से किया साफ इनकार

Bangladesh T20 WC 2026: आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के झूठ को बेनकाब कर डाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारत में बांग्लादेशी प्लेयर्स को खतरे होने की बात से इनका कर दिया है. इसके बाद अब बांग्लादेश को उन्हीं वेन्यू पर मैच खेलने होंगे, जो पहले से तय किए गए हैं.

Bangladesh cricket Team

Bangladesh cricket Team

Bangladesh T20 WC 2026: सोमवार को बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा था कि आईसीसी ने भी माना है कि बांग्लादेशी प्लेयर्स को भारत की सरजमीं पर खेलने में खतरा है. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बोले गए बांग्लादेश के झूठ को आईसीसी ने अब बेनकाब कर दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करारा जवाब मिला है.

विज्ञापन

आईसीसी का कहना है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है. गौरतलब है कि बांग्लादेश बोर्ड ने हाल ही में आईसीसी को एक लेटर लिखते हुए विश्व कप के अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की अपील की थी. बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच किसी और वेन्यू पर शिफ्ट करने की बात कही थी.

विज्ञापन

बांग्लादेश का झूठ बेनकाब

भारत पहुंची आईसीसी की सिक्योरिटी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुरक्षा व्यवस्था का पूरी तरह से जायजा लिया. स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी टीम ने जायजा लेने के बाद भारत में बांग्लादेशी प्लेयर्स को खतरे होने की बात से इनकार कर दिया है. यानी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को उन्हीं वेन्यू पर अपने मैच खेलने होंगे, जो पहले से तय किए गए हैं.

विज्ञापन

आईसीसी ने उन तमाम तरह की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सुरक्षा कारणों की वजह से प्लेयर्स को चुनने या बाहर करने का सुझाव दे रहा था. आईसीसी ने बीसीसीआई पर पूरी तरह से भरोसा भी जताया है.

कैसा शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर आए दिन हो रहे हमले के बाद भारत में बांग्लादेश के प्लेयर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने की मांग उठ रही थी. इसके बाद बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताजिर को टीम से बाहर करने को कहा था. मुस्ताफिजुर को केकेआर से बाहर किए जाने के फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को काफी मिर्ची लगी थी. उन्होंने इसके तुरंत बाद आईसीसी को लेटर लिखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने वेन्यू में बदलाव करने की मांग की थी. बांग्लादेश ने भारतीय सरजमीं पर अपने प्लेयर्स को खतरा होने की बात कही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ