ODI World Cup 2023. विजयरथ पर सवार भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को भी मात दे दी है। वर्ल्ड कप में मिली लगातार सातवीं सफलता से भारतीय खिलाड़ी काफी खुश हैं। कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर भी इसकी खुशी साफ झलक रही है। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘हम सेमी फाइनल में पहुंच गए हैं। यह सुनकर बहुत खुशी हो रही है। हमारा पहला लक्ष्य यही था।’
‘हिटमैन’ शर्मा ने आगे कहा, ‘हमने जिस प्रकार से सातों मुकाबले में प्रदर्शन किए हैं वो कमाल है, क्योंकि अबतक हर किसी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना हमारे लिए अच्छा चैलेंज रहा।’
यह भी पढ़ें- ‘वन टू का फोर…’ ‘राम लखन’ के गाने पर किंग कोहली ने जमा दिया रंग, जो भी देखा झूम उठा
मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजों ने हमें वहां पहुंचाया और गेंदबाजों की तो क्या ही बात करें। श्रेयस मेंटली बहुत स्ट्रांग है। आज उसने दिखाया कि वह क्या कर सकता है। सिराज बेहतरीन गेंदबाज हैं। जब वह फॉर्म में होते हैं तो टीम का काम आसान हो जाता है।
हार से निराश हुए मेंडिस:
भारत के खिलाफ मिली हार से श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘बहुत निराश हूं। विपक्षी टीम ने सीम और स्विंग का अच्छे से इस्तेमाल किया। हम अपनी क्षमता के हिसाब से शिरकत करने में नाकामयाब रहे।’
मेंडिस ने कहा, ‘विकेट धीमी नजर आ रही थी। यही वजह थी कि टॉस जीतकर मैंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मेरा फैसला गलत था, ऐसा नहीं कहा जा सकता है। मदुशंका ने मुकाबले में उम्दा गेंदबाजी की, लेकिन कोहली और गिल का कैच टपकाना। मैच का रुख मोड़ने वाला साबित हुआ। शुरूआती छह ओवरों में उनकी गेंदबाजी कमाल की रही।’
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines