Riyan Parag Scored a Century Against Chhattisgarh: रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी का एक मुकाबला पांच जनवरी से छत्तीसगढ़ और असम के बीच रायपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में तो असम के कप्तान रियान पराग का बल्ला खामोश रहा, लेकिन दूसरी पारी में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया है।
22 वर्षीय पराग असम के लिए दूसरी पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस बीच उन्होंने महज 87 गेंदों का सामना करते हुए 178.16 की स्ट्राइक रेट से 155 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके एवं 12 बेहतरीन छक्के निकले। मैच के दौरान उन्होंने केवल छक्के चौके की मदद से 116 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- Mohammad Rizwan बने उप कप्तान, इस फॉर्मेट में बदलेंगे दिमाग से गेम
पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए करते हैं शिकरत:
युवा रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए शिरकत करते हैं। देश की प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने अबतक कुल 54 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 44 पारियों में 16.22 की औसत से 600 रन निकले हैं। आईपीएल में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 19 पारियों में 70.0 की औसत से चार सफलता हाथ लगी है।
पराग की शतकीय पारी हुई बेकार:
रियान पराग की इस उम्दा पारी के बावजूद असम की टीम को छत्तीसगढ़ के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है। रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 327 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं अपनी पहली पारी में असम की टीम महज 159 रन पर ढेर हो गई।
असम के सस्ते में निपटने के बाद छत्तीसगढ़ ने उन्हें फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया। फॉलोऑन खेलते वक्त पराग प्रचंड लय में नजर आए। इसके बावजूद पूरी टीम 254 रन पर ढेर हो गई। 86 रन के मिले लक्ष्य को छत्तीसगढ़ की टीम ने बिना किसी नुकसान के आसानी से प्राप्त कर लिया। इस प्रकार इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत मिली।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines