Rishabh Pant: टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मैनचेस्टर के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। पंत की इस चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा है। पंत अपनी बैटिंग को बीच में ही छोड़कर ग्राउंड से बाहर चले गए हैं। पंत को एक गाड़ी की मदद से बाहर लेकर जाया गया। लॉर्ड्स टेस्ट में पंत अपनी उंगली इंजर्ड करवा बैठे थे, जिसके बाद वह दोनों ही पारियों में कीपिंग नहीं कर सके थे। पंत की नई इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन को दोगुना कर दिया है।
पंत बुरी तरह से चोटिल
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बैटिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। दरअसल, भारतीय टीम के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की एक गेंद पंत के सीधे पैर पर आकर लगी। गेंद लगने के साथ ही पंत बेहद दर्द में नजर आए। वह अपने पैरों पर ठीक तरह से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। पंत की हालात को देखते हुए मैदान पर गाड़ी को बुलाना पड़ा, जिसमें बैठाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। पंत के पैर की हालत काफी ज्यादा खराब नजर आई और फोटोज में उनके पैर में काफी ज्यादा सूजन भी दिखाई दी। ऋषभ अब इस पारी या टेस्ट में बैटिंग-कीपिंग करने मैदान पर उतरेंगे या नहीं यह कहना बड़ा मुश्किल है। पहले से ही प्लेयर्स की इंजरी से परेशान टीम इंडिया के लिए यह बुरी खबर है।
लॉर्ड्स में भी लगी थी चोट
ऋषभ पंत अभी एक इंजरी से उबरकर ही चौथा टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हुए थे। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कीपिंग के दौरान एक गेंद पंत की उंगली में आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे थे। ऋषभ को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था और वह दोनों ही इनिंग्स में कीपिंग नहीं कर सके थे। भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोटों से पहले ही परेशान है। आकाशदीप पूरी तरह से फिट नहीं हैं, तो अर्शदीप भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। मगर पंत की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका इंजर्ड होना सबसे बुरी खबर है। चोटिल होने से पहले पंत क्रीज पर सेट थे और 37 रन बनाकर खेल रहे थे।
संबंधित खबरें
IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
34 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines