India vs South Africa T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। इस सीरीज में एक बार फिर से टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होने वाली है। सूर्यकुमार की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने घर पर ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था।
अब एक बार फिर से टीम को युवा खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खासकर रिंकू सिंह पर सभी नजरें होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रिंकू सिंह ने फिनिशर का शानदार रोल निभाया था। अब रिंकू सिंह को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ी बात कही हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, भारत पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पठान ने कहा “मुझे लगता है कि वह गेंद की उछाल और गति का आनंद लेंगे क्योंकि वह उस तरह के क्रिकेटर हैं जो तेज गेंदबाजी का सामना करना पसंद करते हैं। मुझे सचमुच लगता है कि वह एक ऐसा व्यक्ति है जो तैयार है। खासकर बाएं हाथ का खिलाड़ी होने और खास तौर पर फ्री-फ्लोइंग खिलाड़ी होने से मदद मिलेगी। वह बेहद प्रभावशाली है। जब कोई व्यक्ति घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत करता है और आईपीएल में अच्छे मौके का इंतजार करता है, तो इसका मतलब है कि उसके पास काफी अनुभव है। वह जानता है कि उन मौकों को दोनों हाथों से कैसे लेना है, जो उसके रास्ते में आएंगे।”
साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। उसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। जहां वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, तो वहीं टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान होगी।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
8 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
39 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
40 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines