RCB vs CSK: आईपीएल के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंद में 52 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 226 रनों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दुबे ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ छक्के लगाए और आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। मैच के बाद उन्होंने अपनी इस पारी को लेकर बड़ी बात कही है।
तूफानी पारी खेलने वाले शिवम दुबे ने क्या कहा?
शिवम दुबे ने पहली पारी खत्म होने के बाद कहा कि ‘इस स्टेडियम में, इस विकेट पर और इस भीड़ के सामने खेलना मेरे लिए अद्भुत था। मैंने पहले भी कहा था कि मैं अपनी ताकत का समर्थन करता हूं और आज इसकी जरूरत थी। निश्चित रूप से, मेरा मानना है कि जब मैं जा रहा होता हूं तो मुझे रोकना आसान नहीं होता है, यही मेरा मानना है और टीम का मानना है।’
और पढ़िए – SL vs IRE 1st Test: दिमुथ करुणारत्ने ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे, पाई बड़ी उपलब्धि
सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने की जरूरत
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को लेकर शिवम ने कहा कि ‘मैदान का आकार और विकेट अच्छा था, और मुझे जो आजादी मिली, उसका मैंने आनंद लिया। किसी भी ट्रैक पर 226 काफी होना चाहिए, लेकिन हमें सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की जरूरत है। बचपन से ही मुझमें यह शक्ति है। मेरे पिता ने मुझे पर्याप्त प्रोटीन दिया है, क्योंकि वह जानते हैं कि इस स्तर पर किस चीज की जरूरत है।’
सीएसके ने दिया 228 रनों का टारगेट
अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए हैं। शिवम दुबे ने 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 83 रनों की पारी खेली। अब आरसीबी को यह मैच जीतने के लिए 227 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा’, धोनी की तारीफ में इस दिग्गज ने कही बड़ी बात
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines