Ravindra Jadeja: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर रविंद्र जडेजा टीम इंडिया की लाज बचा गए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर इंग्लिश टीम के जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। जडेजा ने 185 गेंदों का सामना किया और 107 रनों की बेमिसाल पारी खेली। सुंदर संग मिलकर जडेजा ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद हर किसी ने छोड़ दी थी। जडेजा की पारी के बूते टीम इंडिया चौथे टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रही। इस ड्रॉ की कीमत जीत से भी कई गुना ज्यादा है। भारतीय टीम की साख बचाते हुए जडेजा मैनचेस्टर में इतिहास भी रच गए।
जडेजा ने रचा इतिहास
रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में नंबर छह से नीचे बल्लेबाजी करते हुए SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने यह उपलब्धि मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में हासिल की। 107 रनों की नाबाद पारी में जड्डू ने 13 चौके जमाए, तो उनके बल्ले से एक सिक्स भी निकला। इसके साथ ही जडेजा के नाम इंग्लैंड में नंबर छह से नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 9वीं बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाते हुए गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
रविंद्र जडेजा इंग्लैंड में एक हजार से ज्यादा रन और 30 से अधिक विकेट लेने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ गैरी सोबर्स और विल्फ्रेड रोड्स ही हासिल कर सके हैं। जड्डू इंग्लिश धरती पर 34 विकेट निकाल चुके हैं।
जड्डू-सुंदर ने टाली हार
पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 311 रनों की बढ़त थी। हर कोई इस टेस्ट में भारतीय टीम की हार लगभग तय मान रहा था। हालांकि, इंडियन बैटर्स ने लड़ने की ठानी। शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी इंग्लिश गेंदबाजों के आगे अड़ गई और उन्होंने चौथे दिन मोर्चा संभाले रखा। राहुल ने 90 रन बनाए, तो शुभमन गिल ने सीरीज में एक और शतक जमाया। यह दोनों आउट हुए, तो भारतीय फैन्स की एक बार को सांसें अटक गईं। हालांकि, सुंदर और जडेजा ने 203 रनों की अटूट साझेदारी जमाते हुए इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
48 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
12 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines