Ravi Shastri Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। बुमराह की जगह पर आकाशदीप को मौका मिला है। हालांकि, इस फैसले से भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री खासा खफा हैं। शास्त्री का कहना है कि यह मैच सीरीज के लिहाज से काफी अहम था और बुमराह को इस मुकाबले में खेलना चाहिए था।
बुमराह को आराम देने से नाराज शास्त्री
रवि शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं इस फैसले से पूरी तरह से सरप्राइज हूं। यह एक बेहद महत्वपूर्ण मैच है। बुमराह को एक हफ्ते का अभी ब्रेक मिला था। मैं हैरान हूं कि बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। मेरे हिसाब से यह चीज प्लेयर के हाथ से छीन लेनी चाहिए। प्लेइंग 11 को लेकर कप्तान और कोचिंग स्टाफ को फैसला लेना चाहिए। उन्हें यह तय करना चाहिए अंतिम ग्यारह में कौन खेलेगा और कौन नहीं। सीरीज के लिहाज से यह एक अहम मैच था। उन्हें यह मुकाबला हर हाल में खेलना चाहिए। लॉर्ड्स टेस्ट मैच बाद में है। यह एक महत्वपूर्ण मुकाबला है, जहां पर आपको काउंटर पंच मारना है।”
टीम इंडिया में तीन बदलाव
एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने की खातिर उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है। बुमराह की जगह पर आकाशदीप को मौका दिया गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है और उनके स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाया है। वहीं, साई सुदर्शन को ड्रॉप करते हुए प्लेइंग 11 में वॉशिंगटन सुंदर को चांस दिया गया है।
संबंधित खबरें
अगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
8 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
50 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines