Rajasthan Royals Beat Lucknow Super Giants By 40 Runs: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए आईपीएल 2026 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया और जीत की लय फिर से हासिल कर ली. इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ रियान पराग की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं एलएसजी 9वें नंबर पर बरकरार है.
लखनऊ को जडेजा ने बचाया
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आरआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, महज 22 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया, शमी की अगली ही गेंद पर ध्रुव जुरेल गोडन डक पर रवाना हो गए. इसके बाद मोहसिन खान ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (8) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
LSG को 160 रनों का टारगेट
राजस्थान के कप्तान रियान पराग भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, और 20 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें प्रिंस यादव ने शिकार बनाया. मोहसिन खान ने शिमरोन हेटमायर (22) को आउट कर आरआर की कमर तोड़ दी, लेकिन लेजेंड प्लेयर रवींद्र जड़ेजा ने पारी को संभालते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए. डोनोवान फरेरा (20) और शुभम दुबे (19) अहम योगदान की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बना लिए. गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को 2-2 विकेट मिले.
20 ओवर भी नहीं खेल पाई एलएसजी
160 के टारगेट का पीछा करते हुए को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही झटका लगा, जब ओपनर आयुष बदोनी गोल्डन डक पर रन आउट हो गए. इसके बाद ऋषभ पंत और एडे मार्करम भी शून्य के स्कोर के साथ पवेलियन वापस लौट गए. निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) ने थोड़ा योगदान दिया, लेकिन टीम के लिए ज्यादा काम नहीं आ सके. हालांकि दूसरे छोर पर टीम के ओपनर मिचेल मार्श टिके हुए थे, उन्होंने 41 गेंदों में 55 रन बनाए.
एलएसजी के विकेटों के गिरने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन आखिरी उम्मीद तब टूटी जब मुकुल चौधरी 7 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. राजस्थान की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर सिमट गई. आआर की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2, इसके अलावा रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किए. जडेजा को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस की ‘बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
12 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
55 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines