---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप मैच बायकॉट के बाद पाकिस्तान की एक और शर्मनाक करतूत, अब भारत में नहीं होगा …

PSL-11 Will Not Be Telecast In India: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है, अब फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का लाइव टेलीकास्ट भारत में नहीं किया जाएगा, क्योंकि पीएसएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स इंडियन रीजन के लिए नहीं बेचे जाएंगे.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 5, 2026 08:37
PCB PSL

PSL 2026 Matches Not To Be Televised In India: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में मैच न खेलने का ऐलान पहले ही कर दिया था, अब पीसीबी की एक और करतूत सामने आई है. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें एडिशन के मैचों का प्रसारण भारत में नहीं किया जाएगा.

भारत को छोड़कर हर जगह लाइव टेलीकास्ट

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन रीजन में पीएसएल मैचों के टेलीकास्ट राइट्स नहीं बेचने का फैसला किया है. हालांकि, प्रसारण अधिकार अन्य सभी क्षेत्रों के लिए बेचे जाएंगे. गौरतलब है कि पीएसएल का 11वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू होगा और भारत को छोड़कर दुनिया भर में मैचों को LIVE दिखाया जाएगा. इस साल लीग में 2 नई टीमें एड की गई हैं, जिससे टीमों की कुल तादाद बढ़कर 8 हो गई है. पीएसएल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की ऑक्शन सेरेमनी 11 फरवरी 2026 को होगी.

---विज्ञापन---

पिछले साल भी हुआ था विवाद

साल 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग के इंडियन ब्रॉडकास्टिंग के अधिकार सोनी स्पोर्ट्स और फैनकोड के पास थे. जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब पीएसएल-10 का लाइव टेलीकास्ट को रोक दिया गया था. इसके अलावा लीग से जुड़े सभी कंटेंट इन प्लेटफॉर्म से हटा दि गए थे.

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

---विज्ञापन---

खराब होते रिश्ते

पाकिस्तान और भारत के बीच तल्ख सियासत का असर अक्सर दोनों देशों की क्रिकेट मुकबालों पर पड़ता है, पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनीति और भी ज्यादा बढ़ गई. भले ही दोनों टीमों ने एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ 3 मैचेज खेले, लेकिन अब पड़ोसी मुल्क की सरकार आईसीसी बायकॉट की धमकी दे रही है. अब देखना होगा कि पीसीबी और पाक सरकार के इस ड्रामे का अंजाम क्या होगा. इसके लिए 15 फरवरी का इंतजार करना होगा.

First published on: Feb 05, 2026 08:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.