हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCB ने जय शाह को दिया पाकिस्तान आने का न्योता, मुल्तान में होना है Asia Cup का पहला मुकाबला

विज्ञापन
pcb invites jay shah to visit pakistan

Asia Cup 2023: पाकिस्तान इस बार एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। जहां 30 सिंतबर को मुल्तान में नेपाल और पाकिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा। खास बात यह है कि एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बीसीसीआई के सचिव और एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह को उद्घाटन मैच में आने का न्यौता दिया है।

PCB अध्यक्ष जाका अशरफ ने दिया निमंत्रण

पाकिस्तान किक्रेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने जय शाह को निमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुई आईसीसी की बैठक में जका अशरफ ने जय शाह को मौखिक रूप से निमंत्रण भेजा था। इसके बाद अब पाकिस्तान बोर्ड ने औपचारिक निमंत्रण पत्र भी भेज दिया है। पीसीबी का कहना है कि जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े हैं इसलिए बोर्ड के प्रमुखों को उद्घाटन मैच में आमंत्रित किया जाता है।

शाह ने पाकिस्तान जाने पर स्पष्ट कर दी बात

खास बात यह है कि पीसीबी के निमंत्रण के बाद पाकिस्तानी मीडिया में यह बात चली थी कि जय शाह ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस दावे का खंडन कर दिया है। उनका कहना है कि उनको लेकर जो भी बातें चलाई जा रही हैं वह भ्रामक है। कुछ शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैलाई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान निमंत्रण देकर यह जाहिर करना चाहता हैं कि वह खेल को राजनीति से नहीं जोड़ता।

विज्ञापन

श्रीलंका में होंगे भारत-पाक मैच

खास बात यह है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच श्रीलंका में न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे। भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बता दें कि एशिया कप में इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें भाग ले रही हैं।

ये भी देखें: World Cup में ‘नंबर 4’ को लेकर भिड़ गए Team India के ‘कोच, सिलेक्टर’! जानिए बहस में किसने क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola