Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026 के बीच इस टीम को लगा करारा झटका, इंजर्ड कप्तान टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Paul Stirling T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को जोर का झटका लगा है. टीम के कैप्टन पॉल स्टर्लिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. स्टर्लिंग की रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 13, 2026 12:28
Paul Stirling ruled out from T20 WC 2026

Paul Stirling T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की अभी महज शुरुआत ही हुई है. आयरलैंड ने अभी तो महज दो ही मैच खेले हैं, लेकिन टीम को बीच टूर्नामेंट बड़ा झटका लग गया है. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे. स्टर्लिंग बल्लेबाजी करने तो उतरे थे, लेकिन वह एक गेंद खेलने के बाद ही रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए थे.

आयरलैंड को लगा बड़ा झटका

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने दोनों ही शुरुआती मैचों में हार का मुंह देखने वाली आयरलैंड को जोर का झटका लगा है. टीम के कैप्टन पॉल स्टर्लिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. स्टर्लिंग की जगह पर सेम टॉपिंग की टीम में एंट्री हुई है. टॉपिंग को पहली बार आयरलैंड टीम का बुलावा आया है.

---विज्ञापन---

माना जा रहा है ओमान के खिलाफ होने वाले मैच में टॉपिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू भी कर सकते हैं. स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लगी थी. मैच के बाद कोच ने बताया था कि उनकी इंजरी गंभीर लग रही है.

---विज्ञापन---

सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल

आयरलैंड का सुपर 8 में पहुंच पाना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है. टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है. श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड को 20 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से पटखनी दी थी. टीम को अपना अगला मैच 14 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलना है, तो ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड की भिड़ंत 17 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ होनी है.

First published on: Feb 13, 2026 12:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.