ODI World Cup 2023 IND vs AUS: वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 19 नवंबर को भारतीय टीम के साथ होगा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप के फाइनल में 8वीं बार जगह बनाई है जबकि पांच बार कंगारू टीम इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। वहीं अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को चेताया है और कहा कि हम टीम इंडिया से फाइनल मुकाबला खेलने के लिए बेकरार है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल! आंकड़े दे रहे गवाही..भारत को बनानी होगी खास रणनीति
पैट कमिंस की टीम इंडिया को चेतावनी!
बता दें, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में बोलते हुए पैट कमिंस ने कहा कि, भारत में विश्व कप काफाइनल खेलने के लिए हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें पता है स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा और टीम इंडिया को दर्शकों का काफी सपोर्ट भी मिलेगा। लेकिन हम इस चीज का फायदा उठाएंगे, हमारे पास वे खिलाड़ी है जिन्होंने साल 2015 में भी विश्व कप फाइनल खेला था।
आगे सेमीफाइनल मैच के बारे में बोलते हुए कमिंस ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि पिच पर स्पिन जरूर मिलेगी लेकिन हमें ये नहीं पता था कि स्टार्क और हेजलवुड को इतनी जल्दी गेंदबाजी कराना पड़ेगी। दोनों की गेंद काफी ज्यादा स्विंग भी हो रही थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारू टीम बेहतर
बता दें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक 6 वनडे मैच खेले है जिसमें से उसने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने इस मैदान पर 19 वनडे मुकाबले खेले है। जिसमे से टीम इंडिया ने 11 मैचों में जीत जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। सबसे पहले टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर साल 1986 में हराया था फिर उसके बाद साल 2011 में भी इस मैदान पर टीम इंडिया ने कंगारू टीम पर जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
54 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines