हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: लगातार 3 जीत के बावजूद ईशान किशन से छिनेगी कप्तानी! SRH के स्टार खिलाड़ी ने किया बहुत बड़ा ऐलान

Pat Cummins Announced IPL Comeback: आईपीएल 2026 में ईशान किशन ने SRH के कप्तान के रूप में शानदार काम किया है. हालांकि, अब उनसे कप्तानी छिनने वाली है. SRH के स्टार खिलाड़ी ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
ईशान से छिनेगी कप्तानी?

Pat Cummins Announced IPL Comeback: IPL 2026 में ईशान किशन ने अपनी कप्तानी से फैंस का दिल जीता है. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया था. ईशान की कप्तान के रूप में शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन SRH को अपने पिछले तीनों मैचों में जीत मिली है. ईशान की कप्तानी की खूब तारीफ हो रही है. इसके बावजूद अब उनसे कप्तानी छिनने जा रही है. SRH के कप्तान पैट कमिंस ने ऐलान कर दिया है कि वो अब मैदान पर वापसी करने वाले हैं.

पैट कमिंस ने किया वापसी का ऐलान

पैट कमिंस चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे और IPL 2026 के शुरुआती मैचों से भी उनका पत्ता कट गया. कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि कमिंस पूरी तरह फिट हो गए हैं और वापसी करने के करीब हैं. कमिंस ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि वो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अगला मैच खेलेंगे. उन्होंने अभ्यास सत्र से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत लंबे समय से इस पल का इंतजार था, कल फिर से मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हूं.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर होंगे GT के ये 3 बड़े खिलाड़ी! हार के बाद कप्तान गिल उठाएंगे चौंकाने वाला कदम?

विज्ञापन

SRH का किसके खिलाफ होगा अगला मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल यानी 25 अप्रैल को होने जा रहा है. शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RR और SRH, दोनों ही अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं. ऐसे में देखना होगा कि कौन जीत का मोमेंटम जारी रखता है.

ईशान किशन से SRH की कप्तानी छिनना तय!

पैट कमिंस SRH के कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है. हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने कप्तानी की. अब कमिंस वापस आ गए हैं. ऐसे में ईशान से कप्तानी छिनना तय है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब दोबारा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर बने कप्तान, तो टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के चलते सिलेक्टर्स उठा सकते हैं बड़ा कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola