श्रेयस अय्यर बने कप्तान, तो टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के चलते सिलेक्टर्स उठा सकते हैं बड़ा कदम

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम के अगले कप्तान बनने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. उनके कप्तान बनने के बाद टीम से कुछ खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं.

Suryakumar Yadav Shreyas Iyer
1 / 6

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर IPL 2026 में अपनी कप्तानी से प्रभावित कर रहे हैं. फैंस उन्हें न सिर्फ भारत की टी20 टीम में वापसी करते हुए, बल्कि कप्तान मिलते हुए भी देखना चाहते हैं. श्रेयस अय्यर अगर IPL में अपना प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो वो टी20 में भारत के कप्तान बन सकते हैं. ऐसी स्थिति में टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन से 5 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बेहद खराब रही है. वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं. अगर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाता है, तो वो नंबर 4 पर खेलेंगे. ऐसे सूर्या को टीम से बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह3 / 6

रिंकू सिंह के लिए IPL 2026 अब तक निराशाजनक रहा है और टी20 वर्ल्ड कप में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे. अगर कप्तानी बदलने का फैसला लिया जाता है, तो टीम में भी कुछ चेंज हो सकते हैं. रिंकू को बाहर करके रजत पाटीदार को टीम में जगह दी जा सकती है. वो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करके बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती4 / 6

वरुण चक्रवर्ती खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. IPL 2026 में रवि बिश्नोई अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं. IPL से पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी विकेट झटके थे. इसी वजह से चक्रवर्ती की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. अगर अय्यर कप्तान बने, तो वो इन फॉर्म रवि को मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर5 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम के सदस्य वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन IPL के इस सीजन में खराब रहा है. वो गेंद से उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं और बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं. सुंदर को इसी वजह से टीम से बाहर किया जा सकता है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में क्रुणाल पांड्या को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज6 / 6

मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक ही मैच खेले थे. गुजरात टाइटंस के लिए सिराज ने IPL 2026 में 6 मैच खेले हैं और 6 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. सिराज का प्रदर्शन अगर बेहतर नहीं हुआ, तो उन्हें टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन