---विज्ञापन---

क्रिकेट
live

PAK vs USA Live Cricket Score: अमेरिका की पारी शुरू, सामने 191 रनों का विशाल लक्ष्य

Pakistan vs USA T20I World Cup Up 2026 Match Live Score and Updates: पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अमेरिका को इतिहास दोहराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. शेडली वैन शाल्कविक ने इस मैच में भी कमाल करते हुए 4 विकेट चटकाए. मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव में जुड़े रहिए

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 10, 2026 20:44 IST
Pakistan vs USA T20I World Cup 2026 Live Score
Pakistan vs USA T20I World Cup 2026 Live Score

PAK vs USA T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 विश्व कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम साल 2024 में मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगी तो वहीं अमेरिका की टीम मोनांक पटेल की कप्तानी में टूर्नामेंट की पहली जीत तलाशने उतरेगी. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अमेरिका को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 191 रन बनाने होंगे. शेडली वैन शाल्कविक ने इस मैच में एक बार फिर से कमाल गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए तो वहीं पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 41 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

अमेरिका को पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.अमेरिका इस मुकाबले में जीत हासिल कर एक बार फिर से कारनामे को दोहराना चाहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करती है लेकिन अगर यूएसए जीत जाता है तो पॉइंट्स में लड़ाई रोचक हो जाएगी. 

---विज्ञापन---

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming

पाकिस्तान और यूएसए के बीच का ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर फैंस इसे जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. 

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Playing 11

पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

---विज्ञापन---

यूएसए- एंड्रीज़ गौस (डब्ल्यू), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (सी), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Head to Head

पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक एक ही मैच खेला गया है जो कि साल 2024 के विश्व कप में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं अमेरिका ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच ये दूसरी भिड़ंत होने जा रही है. 

20:44 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान की पारी हुई खत्म

यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 20 ओवर में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया है. पारी की आखिरी गेंद पर अबरार अहमद रन आउट हुए हैं. टीम के लिए इस पारी में सबसे ज्याद रन साहिबजादा फरहान ने बनाए हैं. उन्होंने 41 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली है.

20:40 (IST) 10 Feb 2026
उस्मान खान बिना खाता खोल आउट

पाकिस्तान को 8वां झटका उस्मान खान के रूप में लगा है. उस्मान खान बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. आखिरी ओवर में टीम को ये झटका लगा है.

20:38 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान को लगा 7वां झटका

सौरभ नेत्रवलकर को इस मैच में अपनी पहली सफलता मिल चुकी है. मोहम्मद नवाज 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान का स्कोर अब 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन हो गया है.

20:36 (IST) 10 Feb 2026
शाल्कविक ने झटका चौथा विकेट

पाकिस्तान को छठा झटका लग चुका है. फहीम अशरफ महज 1 रन बनाकर ही आउट हो गए हैं. शाल्कविक ने इस पारी में अपना चौथा विकेट हासिल किया है.

20:33 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान को लगा 5वां झटका

शेडली वैन शाल्कविक ने इस मैच में अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने तूफानी पारी खेल रहे शादाब खान का विकेट चटकाकर पाकिस्तान को 5वां झटका दिया है. शादाब ने 12 गेंदों में 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

20:28 (IST) 10 Feb 2026
शदाब खान ने लगाई बाउंड्री की हैट्रिक

पाकिस्तान की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है. शादाब खान ने आदिल के एक ही ओवर में 3 चौके जड़कर पारी को रफ्तार दे दी है. शादाब 8 गेंदों में 25 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

20:18 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है. बाबर आजम के बाद साहिबजादा फरहान भी अपना विकेट गंवा चुका है. टीम का स्कोर अब 16 ओवर के बाद 145 रन है. टीम के लिए मोहम्मद नवाज और शादाब खान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. फरहान ने कमाल की पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 73 रन बनाए.

20:12 (IST) 10 Feb 2026
पवेलियन लौटे बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली.

20:03 (IST) 10 Feb 2026
बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. बाबर आजम और साहिबजादा फरहान की जोड़ी कमाल के रंग में बल्लेबाजी कर रही है. दोनों बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में 21 रन बनाए. इस ओवर में बाबर ने 17 रन बनाए.

19:48 (IST) 10 Feb 2026
साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम का स्कोर अब 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन हो चुका है. बाबर और फरहान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

19:36 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन राह दिखा दी है. कप्तान सलमान अली आगा भी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. साहिबजादा और बाबर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

19:29 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शेडली वैन शाल्कविक ने यूएसए को ये सफलता दिलाई है.

19:14 (IST) 10 Feb 2026
साहिबजादा ने जड़े 3 चौके

पारी के दूसरे ओवर में एहसान आदिल के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 3 चौके जड़कर पाकिस्तान की पारी को रफ्तार देने का काम किया. 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 19 रन हो चुका है.

19:02 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाज शुरू हो चुकी है. साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

18:46 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान की टीम में भी एक बदलाव

पाकिस्तान की टीम ने भी एक बदलाव किया है. सलमान मिर्जा प्लेइंग 11 से बाहर हैं और उनकी जगह उस्मान तारिक को शामिल किया गया है.

18:45 (IST) 10 Feb 2026
अमेरिकी की टीम में 2 बड़े बदलाव

अमेरिका की टीम ने इस मैच में 2 बदलाव किए हैं. अली खान इंजरी के चलते इस मैच से बाहर होंगे और उनकी जगह आदिल को शामिल किया गया है. इसी के साथ शायन जहांगीर को भी इस मैच में मौका मिला है.

18:36 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

18:36 (IST) 10 Feb 2026
यूएसए की प्लेइंग 11

एंड्रीज़ गौस (डब्ल्यू), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (सी), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर

18:35 (IST) 10 Feb 2026
USA के कप्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

18:11 (IST) 10 Feb 2026
टॉस जीतने वाला कप्तान क्या चुनेगा?

ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इस मैच के लिए पिच पर हल्की घास दिख रही है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले चेज करना पसंद करेगा. इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है.

17:41 (IST) 10 Feb 2026
कितने बजे होगा टॉस?

पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले 6 बजकर 30 मिनट पर दोनों कप्तानों की मौजूदगी में टॉस होगा.

17:34 (IST) 10 Feb 2026
यूएसए की संभावित प्लेइंग 11

यूएसए- एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

17:33 (IST) 10 Feb 2026
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

First published on: Feb 10, 2026 05:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.