नई दिल्ली: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को इमरान खान को थोड़ी राहत भी मिली। उन्हें एंटी-टेररिज्म कोर्ट से जमानत मिल गई। लाहौर की आतंकरोधी अदालत ने इमरान खान को 2 जून तक अग्रिम जमानत दे दी है। इमरान को 9 मई को अल-कादिर ट्रस्ट घोटाले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। अब खबर है कि जिला नगर निगम (डीएमसी) पूर्वी ने कराची के गुलशन-ए-इकबाल में इमरान खान के नाम पर चल रहे क्रिकेट मैदान को सील कर दिया है।
सार्वजनिक पार्क पर बना दिया था क्रिकेट ग्राउंड
शानदार सुविधाओं से लबरेज क्रिकेट ग्राउंड को पूर्व पीटीआई सांसद आलमगीर खान ने MNA फंड से बनाया था। इसे अवैध वाणिज्यिक गतिविधियों का हवाला देते हुए सील कर दिया गया है। पूर्व पीटीआई एमएनए ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के नाम पर खेल सुविधा का नाम रखा था। रिपोर्टों के अनुसार, यह वास्तव में एक सार्वजनिक पार्क था जहां आस-पास के निवासी अपने परिवारों के साथ आया करते थे।
मैदान के नेम बोर्ड को तोड़ दिया गया
डीएमसी ईस्ट को निवासियों से शिकायतें मिलीं कि जमीन का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया गया था। स्थानीय सरकारी निकाय ने आज जमीन प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की और मैदान को सील कर दिया। डीएमसी के एक प्रवक्ता के अनुसार, मैदान का नाम भी जिला परिषद द्वारा अप्रूव नहीं किया गया था। मैदान के नेम बोर्ड को तोड़ दिया गया और डीएमसी ईस्ट ने मैदान को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय अधिकारियों द्वारा मैदान का कार्यभार संभालने के बाद आम जनता को मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines