हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup: आईसीसी कब लेगी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला? फैंस कर रहे इंतजार

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को पोस्ट करके बताया कि उनकी टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने वाली है. इस फैसले के बाद आईसीसी ने उन्हें कड़े एक्शन की चेतावनी दी है. पाकिस्तान क्रिकेट अब बुरी तरह से फंस गई है.

विज्ञापन
Pakistan Boycott India Match T20 World Cup 2026

Live Updates

17:03 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: आईसीसी कब लेगी बड़ा फैसला?

खबरों के मुताबिक अगले 48 घंटों में कभी भी आईसीसी अपने सभी सदस्यों के साथ बैठक कर सकती है. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. पीसीबी के पास इस एक्शन से पहले अपना फैसला वापस लेने का मौका है.

16:35 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: हरभजन सिंह की भी आई प्रतिक्रिया

भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरभजन सिंह का मानना है कि ये सब नाटक है. भज्जी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खरी खोटी सुनाई है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:‘पूरा नाटक है…’, बायकॉट विवाद पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की खोली पोल, सरेआम किया बेइज्जत

16:16 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: पूर्व आईसीसी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मानी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि बायकॉट के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कोई एक्शन नहीं होगा.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:‘मैच बायकॉट के फैसले पर पाकिस्तान को सजा देना नामुमकिन…’ पूर्व ICC अध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान

15:51 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हमेशा भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. अब उन्होंने अपनी सरकार से सपोर्ट में बड़ा बयान दिया है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:T20 WC 2026 के विवाद को लेकर अब शाहिद अफरीदी ने उगला जहर! पाकिस्तान का किया सपोर्ट, ICC पर उठाए सवाल

15:29 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: आईसीसी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

IND vs PAK मैच का पाकिस्तान ने बायकॉट करके बड़ा फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी के ऊपर एक्शन के लिए अब आईसीसी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, जोकि अगले 48 घंटे में कभी भी हो सकती है. इस मीटिंग में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:अगले 48 घंटों में ICC करेगा पाकिस्तान की तकदीर का फैसला, विश्व कप मैच बायकॉट पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

15:15 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के बायकॉट करने पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का बड़ा बयान आया है. गावस्कर ने आईसीसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा एक्शन लेने की मांग कर दी है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:पाकिस्तान के T20 विश्व कप बायकॉट पर तमतमाए सुनील गावस्कर, ICC से कर डाली ये खास अपील

14:52 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: केविन पीटरसन ने भी दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के IND vs PAK मैच को बायकॉट करने पर इंग्लिश दिग्गज केविन पीटरसन ने भी अपना रिएक्शन दिया है. पीटरसन ने पीसीबी से एक बड़ा सवाल पूछा है.

14:24 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: क्या पाकिस्तान हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर?

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साफ कर दिया है कि वो टूर्नामेंट में मैचों को चुन नहीं सकते हैं. ऐसे में अगर आईसीसी और पीसीबी के बीच बात नहीं बनी, तो पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही बाहर किया जा सकता है.

13:38 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: ईगो खत्म कर देगा पाकिस्तान क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अकड़ में आकर ये बड़ा फैसला किया है. ऐसे में अब आईसीसी उनके खिलाफ बड़े एक्शन ले सकती है.

यहा पढ़ें पूरी खबर:पाकिस्तान को ‘अकड़’ पड़ेगी भारी! IND vs PAK मैच बायकॉट के फैसले के बाद ICC उठाएगी ये 5 कदम!

13:20 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: IND vs PAK बायकॉट विवाद पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

भारत और पाक मैच के बायकॉट विवाद पर अब बीसीसीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है.

🚨BCCI VICE PRESIDENT RAJEEV SHUKLA ON PAKISTAN BOYCOTT INDIA'S MATCH T20 WC. pic.twitter.com/0BwxYKoh9E
— Mayank Rai (@rai_mayank47160) February 2, 2026
12:45 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: बायकॉट के बाद भी क्यों कोलंबो जाएगी टीम इंडिया?

भले ही पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को बायकॉट कर दिया है, लेकिन उसके बाद भी भारत कोलंबो जाएगी. इसके पीछे आईसीसी का बड़ा नियम है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान

12:09 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने बायकॉट के मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को घेर लिया है. उन्होंने पीसीबी से बड़ा सवाल पूछ लिया है.

11:46 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: मिचेल मार्श ने दिया बायकॉट पर बड़ा रिएक्शन

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया कि वो इस बायकॉट पर क्या कहना चाहेंगे. जिस पर मार्श ने बड़ा बयान दिया है.

Mitchell Marsh's response on Pakistan boycotting their clash against India and Bangladesh not participating in the t20worldcup

VC: PCB cricket | pakistan | mitchellmarsh | india pic.twitter.com/1KEpFsGyYb
— Khel Shel (@khelshel) February 1, 2026
11:24 (IST) 02 Feb 2026

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup Live: PCB के खिलाफ क्या बड़ा एक्शन लेगा ICC?

भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत ज्यादा भारी पड़ सकता है. उनके खिलाफ आईसीसी 5 बड़े एक्शन ले सकता है.

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की बात मानते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. ये मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था. इस मुकाबले को बायकॉट करने के फैसले से आईसीसी बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहा है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ी चेतावनी दी है. पीसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

PCB पर क्या एक्शन लेगी ICC? 

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को बायकॉट करके पीसीबी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी बड़े एक्शन की तैयारी पर है. पाकिस्तान पर ब्रॉडकास्टर 315 करोड़ का बड़ा जुर्माना लगा सकता है. इसके अलावा 285 करोड़ के राजस्व पर खुद ICC रोक लगा सकती है. इतना ही नहीं भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट से भी पाकिस्तानी टीम को बाहर किया जा सकता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना भी टूट सकता है. इतना ही नहीं आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी भी नहीं देगा. जिससे उनकी टी-20 लीग भी पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है.

क्यों पाकिस्तान ने लिया ये बड़ा फैसला?

भारत के साथ खराब रिश्ते के हवाला देकर पाकिस्तान की सरकार ने बायकॉट का फैसला लिया है. हालांकि इसे मानना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों ने एशिया कप 2025 में 3 मुकाबले खेले थे. बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. जिसके बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी दी थी. माना जा रहा है कि भारत के साथ मैच का बायकॉट करके पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ बताना चाहता है. जिसके पीछे राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup का एक मैच बायकॉट और पूरा PSL बर्बाद! पाकिस्तान ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का T20 World Cup में शेड्यूल 

7 फरवरी को नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

विज्ञापन

10 फरवरी को अमेरिका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (बायकॉट) 

विज्ञापन

18 फरवरी को नामीबिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो 

ये भी पढ़ें: ‘ये फैसला पूरी तरह गलत…’, बायकॉट के फैसले पर PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola