ODI World Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को विश्व कप 2023 से पहले भारत की प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए दावेदार होना चाहिए। हालांकि उनका ये भी मानना है कि ऐसा तब ही होना चाहिए जब अश्विन डिफेंसिव की जगह अटैक करने का प्लान बनाए और अपनी गेंदबाजी में थोड़ा बदलाव करें।
लंबे समय से वनडे से बाहर अश्विन
बता दें कि अश्विन फिलहाल भारत की वनडे योजना में नजर नहीं आ रहे हैं। ऑफ स्पिनर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मेन इन ब्लू की 17 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया है। वे लंबे समय से भारत के लिए वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं ऐसे में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।
संजय मांजरेकर ने कही ये बात
ईएसपीएनक्रिकइन्फो ‘रन ऑर्डर’ पर एक चर्चा के दौरान, मांजरेकर बल्लेबाजी में गहराई जोड़ने के लिए विश्व कप में भारत की 50 ओवर की टीम में अश्विन की जगह के बारे में बहुत आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने इसे लेकर कहा कि “अगर अश्विन आपको विकेट दिलाने के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं, तो हां, हो सकता है। लेकिन हमने उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए देखा है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि इसमें काफी सुधार हुआ है, लेकिन यह चहल की तरह नहीं है, जो आपको हर समय विकेट दिलाएंगे।’
रविचंद्रन अश्विन का वनडे रिकॉर्ड
अश्विन ने अब तक खेले गए 113 वनडे मैचों में 4.94 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से 151 विकेट लिए हैं। हालाँकि, तमिलनाडु के स्पिनर ने 2017 के बाद से केवल दो एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया है और प्रति ओवर 6.05 की औसत से रन दिए हैं।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
22 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
53 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
54 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines