Najam Sethi on Babar Azam: वनडे विश्वकप 2023 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बाबर आजम को कप्तानी मिलेगी या नहीं? इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में नजम सेठी ने साफ कहा कि ‘जब हम कुछ मुकाबले हारे थे तब पाकिस्तानी मीडिया में बाबर आजम की कप्तानी को लेकर सवाल उठा था लेकिन मैंने ये क्लियर कर दिया है कि वर्ल्ड कप तक बाबर आजम ही कप्तानी करेंगे।
दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग भी उठी थी। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने बाबर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में जबरदस्त जीत हासिल की है।
बाबर आजम वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहेंगे – नजम सेठी
वनडे विश्वकप 2023 में बाबर आजम की कप्तानी पर नजम सेठी का कहना है कि विश्वकप तक बाबर आजम को कप्तानी से कोई नहीं हटा सकता। एक स्पोर्ट्स वेबसाइ्टस को दिए इंटरव्यू में नजम सेठी ने कहा कि ‘बाबर आजम की कप्तानी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में तब सवाल खड़े हुए थे जब हम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से चार मैच लगातार हार गए थे।’
अब बाबर के बारे में बातें बंद हो गई हैं
नजम सेठी ने आगे कहा कि ‘जाहिर है उस वक्त लोगों ने बाबर आजम के कप्तानी की आलोचना की थी। लेकिन अब आप देख लीजिए की न्यूजीलैंड के खिलाफ हमने वनडे और टी20 सीरीज दोनों ही काफी बेहतरीन तरीके से जीत लिया है। अब बाबर के बारे में बातें बंद हो गई हैं।’
बाबर सिर्फ मैच पर ध्यान दें
नजम सेठी ने अपने बयान में साफ किया है कि “मैंने दो बातें साफ-साफ कह दी हैं। पहली ये है कि बाबर आजम वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहेंगे। उसके बाद हम रिव्यू करके फैसला लेंगे। दूसरी चीज ये है कि हम आंकड़ों और फॉर्म के आधार पर निर्णय करेंगे। हर वक्त हम रिव्यू करते रहेंगे। मैंने बाबर आजम को कहा है कि आप सिर्फ मैच पर ध्यान दो, आपकी कप्तानी को कोई हाथ नहीं लगा सकता है।’
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
20 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
30 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines