ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का वक्त नजदीक आ रहा है। 5 अक्टूबर से होने वाले विश्वकप के लिए सभी टीमें तैयारी में जुटी हैं। चोटों से जूझ रही टीम इंडिया के सामने प्लेइंग 11 के सिलेक्शन को लेकर बड़ी चुनौती है, क्योंकि रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद चोट से उभर रहे हैं और विश्वकप तक उनका फिट होना संभव नहीं लगता। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर कौन होगा? अब इस सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपनी राय दी है।
इशांत शर्मा भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। उन्होंने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा कि अगर ऋषभ पंत आगामी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर रहते हैं, जिसकी संभावनाएं काफी ज्यादा उस स्थिति में केएल राहुल की भूमिका टीम में काफी अहम हो जाती है।
राहुल बढ़िया विकल्प
इशांत शर्माने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए राहुल को बढ़िया विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल, अगर ऋषभ पंत नहीं हैं तो राहुल वनडे में ज्यादा उपयोगी खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि राहुल ने नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी करके रन बनाए थे। ईशांत के अलावा पूर्व भारतीय प्लेयर वसीम जाफर ने भी राहुल को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल फिट हो जाते हैं तो उन्हें वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए। क्योंकि वह इस टीम के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।
ये खिलाड़ी चल रहे चोटिल
दरअसल, टीम इंडिया के अहम प्लयेर जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई ने हाल में इन सभी खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि ये सभी प्लेयर तेजी से ठीक हो रहे हैं, हालांकि यह साफ नहीं किया गया था कि ये प्लेयर कब तक वापसी कर पाएंगे। भारत को विश्वकप से पहले एशिया कप खेलना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।
विकेटकीपिंग के लिए टीम इंडिया के पास ये विकल्प
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पास विकेटकीपिंग के लिए 3 विकल्प हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन और केएल राहुल का नाम शामिल है। राहुल चोट से उबर रहे हैं, जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines