Shahid Afridi supports Babar Azam: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत में तीन हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस टूर्नामेंट के लिए जहां सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है वहीं वनडे की नंबर 1 टीम पाकिस्तान में बवाल मच गया है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप 2023 में करारी हार के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन के बीच थोड़ी नोकझोंक हुई थी।
इस घटना के बाद और एशिया कप में खराब प्रदर्शन के चलते सोशल मीडिया पर बाबर आजम को जमकर टार्गेट किया जा रहा है। लोगों द्वारा उन्हें कप्तानी से भी हटाने की मांग की जा रही है। इसी बीच कप्तान को टीम के अनुभवी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का समर्थन मिला है।
अभी पैनिक बटन दबाने की जरुरत नहीं- शाहिद अफरीदी
वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान की टीम में मचे बवाल के बीच पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने सभी खिलाड़ियों को बाबर आजम को सपोर्ट करने की मांग की है। उन्होंने समा टीवी पर कहा है कि ‘ अभी पैनिक बटन दबाने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। वर्ल्ड कप नजदीक है ऐसे में टीम को कप्तान के रुप में बाबर को सपोर्ट करना चाहिए।’
हालांकि शाहीद ने आगे बाबर की क्लास भी लगाई और कहा कि ‘उन्हें मैच के दौरान कप्तानी में कम गलती करना चाहिए और इनसे सबक भी लेना चाहिए।’ बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था वे सुपर 4 में पहले भारत और फिर श्रीलंका से भी हार गई थी।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
22 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
53 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
54 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines